Skip to main content

अब कहानी विधा से चलेंगीं रेडियो पर 10वीं-12वीं की कक्षाएं

अब कहानी विधा से चलेंगीं रेडियो पर 10वीं-12वीं की कक्षाएं


कोरोना के प्रकोप को देखते हुए लिया गया निर्णय रोचक ढंग से पढ़ना होगा टॉपिक

10वी के चार और इंटर के पांच विषयों की कक्षाएं अब नए अंदाज में संचालित की जाएंगी


यूपी बोर्ड के 10वीं के चार और इंटर के पांच विषयों की कक्षाओं का कहानी विधा के जरिये कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से भी अब प्रसारण किया जाएगा। 



शासन के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह व्यवस्था महामारी के वृहद रूप को देखते हुए और 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों के सत्र 2020-21 में बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर की जा रही है।


हर जिले के पांच उत्कृष्ट शिक्षकों की मांगी सूची 
माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाडेय ने सूबे के सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निवेशकों और समस्त जनपदों के आईओएस को पत्र भेजकर हर विषय के पांच-पांच उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची मांगी है। शर्त यह है कि उक्त विषयों पर शिक्षकों की पूरी पकड़ हो । उनकी आवाज स्पष्ट होनी चाहिए। साथ ही विषय को कहानी विधा से पढ़ाने का उसमें गुण होना चाहिए। 


क्लास में होगी रिकॉर्डिंग
 पहले शिक्षकों को कहानी विधा के अनुसार टॉपिक रोचक ढंग से पढ़ाना होगा। झन लेक्चरों की रिकॉर्डिंग होगा। उसके बाद समयानुसार रेडियो पर कक्षाओं का प्रसारण किया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2020/05/10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP