Skip to main content

पॉलीटेक्निक : अभ्यर्थी घर से काउंसलिंग करा सकेंगे, जुलाई में प्रवेश परीक्षा

पॉलीटेक्निक : अभ्यर्थी घर से काउंसलिंग करा सकेंगे, जुलाई में प्रवेश परीक्षा।

अभ्यर्थी घर से काउंसलिंग करा सकेंगे, जुलाई में प्रवेश परीक्षा

लखनऊ  : कोरोना को देखते हुए पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। अभ्यर्थी घर बैठे कॉउंसलिंग में दाखिला पा सकेंगे। नए सत्र के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आठ चरणों में होगी।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव एसके वैश्य के मुताबिक 150 राजकीय, 19 अनुदानित और 1127 प्राइवेट संस्थानों में प्रवेश के लिए तीन अगस्त से होने वाली सामान्य काउंसलिंग अब ऑनलाइन होगी। स्पॉट काउंसलिंग और सेंट्रलाइज स्पॉट काउंसलिंग खत्म हो गई है।


कॉउंसलिंग के चरणों के लिए अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। हालांकि, प्रथम चरण से पांच चरण तक प्रवेश परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। छठे, सातवें और आठवें चरण में प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठेने वाले अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। इनको प्राइवेट और सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थानों में ही प्रवेश मिलेगा।


पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए 19 व 20 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में मौजूद कुल 2,40,669 सीटों पर कुल 3,84,548 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 19 जुलाई की परीक्षा ऑफलाइन होगी जबकि 25 जुलाई को लेटरल एंट्री(द्वितीय वर्ष) में प्रवेश एवं अन्य सभी ग्रुप की ऑनलाइन परीक्षा होगी।

........





पॉलीटेक्निक : प्रवेश परीक्षा तिथि बढ़ी, अब 19 और 25 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा।


पॉलीटेक्निक : 19 और 25 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा।


पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा की तिथि फिर बढ़ा दी गई है। अब परीक्षा 19 और 25 जुलाई को होगी। पहले यह 5 और 6 जुलाई को होनी थी।



परिषद के सचिव एसके वैश्य के मुताबिक लॉकडाउन की परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षाएं आगे बढ़ाई गई हैं। 19 जुलाई को प्रथम पाली में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पाली में परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। 25 को प्रथम पाली में सुबह 9 से 12 एवं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा होगी। ये दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।







 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/05/19-25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP