Skip to main content

फतेहपुर : 69000 भर्ती अंतर्गत जनपद को मिलेंगे 520 शिक्षक, काउंसिलिंग में लगने वाले आवश्यक डॉक्युमेंट्स देखें

फतेहपुर : 69000 भर्ती अंतर्गत जनपद को मिलेंगे 520 शिक्षक, काउंसिलिंग में लगने वाले आवश्यक डॉक्युमेंट्स देखें।


फतेहपुर : शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग तीन जून से, परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 520 सहायक अध्यापकों की होगी भर्ती।

फतेहपुर : प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 520 अभ्यर्थियों की तीन व चार जून को काउंसलिंग होगी। इसके लिए जीआईसी के नवीन भवन के दस कक्षों में व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों की सूची सोमवार को आएगी। जिले परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों 520 सहायक अध्यापकों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए काउंसलिंग की बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी की है। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी जीआईसी के भारी भरकम मैदान में एकत्र होंगे। सुबह 10 से पांच बजे के मध्य होने वाली काउंसलिंग के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र से एलाउंस होगा। पंजीयन क्रम संख्या के तहत सुरक्षा कर्मी गेट के अंदर एक साथ 100 अभ्यर्थियों को प्रवेश देंगे। क्रम संख्या के तहत ही दस दस अभ्यर्थी सामाजिक दूरी का पालन करते अपने काउंटरों में काउंसलिंग कराएंगे। उनकी काउंसलिंग खत्म होने के बाद दूसरे सौ अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। बीएसएफ शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि काउंसलिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन कराने की व्यवस्था की गई है।

काउंसिलिंग के लिए पत्रावली।

काउंसलिंग में आवेदन पत्र, रजिस्ट्रेशन बैंक ड्राफ्ट सामान्य, ओबीसी के लिए 400, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 200, विकलांग के लिए निशुल्क (ड्राफ्ट के पीछे नाम पिता का नाम श्रेणी, रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाइल नंबर) शिक्षक, प्रशिक्षण संबंधी मूल अभिलेख, जाति, निवास, विशेष आरक्षण प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति, अंकपत्र व प्रमाण पत्र स्नातक के समस्त अंकपत्र (वर्षवार) व प्रमाण पत्र (डिग्री/ प्रोविजनल डिग्री) बीटीसी बीटीसी/डीएल एड(विशेष शिक्षा) आदि के अध्यापक परिषद द्वारा मान्य प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा अंक पत्र व प्रमाणपत्र, टेट / सीटेट प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (पिता के नाम का), निवास प्रमाण पत्र, आरक्षण प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, पहचान पत्र की छायाप्रति, 14-100 रुपये के नाम स्टांप पर फोटोयुक्त शपथ पत्र व बैंक ड्राफ्ट की छायाप्रति।







source http://www.primarykamaster.in/2020/06/69000-520.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP