Skip to main content

राज्य विवि जून में परीक्षाएं कराने को तैयार, सभी विवि ने शासन को भेजी अपनी कार्ययोजना

राज्य विवि जून में परीक्षाएं कराने को तैयार, सभी विवि ने शासन को भेजी अपनी कार्ययोजना।


राज्य विवि जून में परीक्षाएं कराने को तैयार, सभी विवि ने शासन को भेजी अपनी कार्ययोजना।

लखनऊ : प्रदेश के ज्यादातर राज्य विश्वविद्यालयों ने जून में परीक्षाएं कराने पर सहमति देते हुए अपनी कार्ययोजना शासन को भेजी है। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने शासन को बताया है कि वह देश के अन्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा अपनाए जाने वाले पैटर्न के अनुसार परीक्षाएं कराएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपनी शेष परीक्षाएं 15 जून से कराने का प्रस्ताव भेजा है। राजधानी लखनऊ के ही ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने एक जून से 8 जून तक इंटरनल एसेसमेंट, ओपेन बुक परीक्षा अथवा एसाइनमेंट के माध्यम से आनलाइन परीक्षाएं शुरू कराने का प्रस्ताव भेजा है। छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 जून से 30 जून तक तथा लिखित परीक्षाएं एक जुलाई से 20 जुलाई तक कराने की योजना बनाई है। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज ने 18 जून से परीक्षाएं शुरू कराने की तैयारी कर रखी है। गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जून के पहले हफ्ते में अंतिम वर्ष की शेष परीक्षाएं सम्पन्न कराने की अपनी योजना की जानकारी शासन को दी है।


शासन को भेजी गई कार्ययोजना के अनुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने अपनी शेष परीक्षाएं जून के पहले हफ्ते में तीन पालियों में कराने की बात कही है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने सत्र 2029-20 की परीक्षा 10 जुलाई से प्रस्तावित की है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने भी अपनी शेष परीक्षाएं एक जुलाई से प्रस्तावित की हैं, जो अगस्त के पहले हफ्ते तक संपन्न होंगी।

सहमति बनी👇🏻


' सभी विश्वविद्यालयों ने अपनी कार्य योजना शासन को भेजी

' ज्यादातर विश्वविद्यालय तीन पालियों में कराएंगे परीक्षा





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/05/blog-post_283.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP