Skip to main content

राज्य विश्वविद्यालयों में अभी मूल्यांकन शुरू नहीं, शासन के निर्देशानुसार काम शुरू कराने की दिशा में की जा रही है पहल : उच्च शिक्षा निदेशक

राज्य विश्वविद्यालयों में अभी मूल्यांकन शुरू नहीं, शासन के निर्देशानुसार काम शुरू कराने की दिशा में की जा रही है पहल : उच्च शिक्षा निदेशक।



राज्य विश्वविद्यालयों में अभी मूल्यांकन शुरू नहीं, शासन के निर्देशानुसार काम शुरू कराने की दिशा में की जा रही है पहल : उच्च शिक्षा निदेशक।

प्रयागराज : शासन ने छह जुलाई से 2020-21 के शैक्षिक सत्र की कक्षाएं चलाने का आदेश दिया है। इस दिशा में राज्य विश्वविद्यालयों में कार्य नहीं हो पा रहा है। इसी तरह से लॉकडाउन में ग्रीन व ऑरेंज जोन वाले जिलों में अभी तक हुई परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन कराने का भी निर्देश दिया गया था। विश्वविद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाकर रेड जोन वाले जिलों की कापियां भी वहीं जांची जानी थी, परंतु उसके अनुरूप अभी तक कुछ हुआ ही नहीं है। ऐसी स्थिति में छह जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू होने को लेकर संशय की स्थिति बनी है। प्रदेश में 17 राज्य व 25 निजी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत 169 राजकीय, 331 एडेड व एक हजार से अधिक निजी डिग्री कॉलेज संचालित हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार काम शुरू कराने की दिशा में पहल की जा रही है। इसको लेकर वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट मांगी जाएगी।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/05/blog-post_947.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP