Skip to main content

फतेहपुर : यूनीफॉर्म वितरण के क्रियान्वयन पर जोर, 2,66,276 बच्चों को यूनीफॉर्म वितरण का लक्ष्य

फतेहपुर : यूनीफॉर्म वितरण के क्रियान्वयन पर जोर, 2,66,276 बच्चों को यूनीफॉर्म वितरण का लक्ष्य।



फतेहपुर : यूनीफॉर्म वितरण के क्रियान्वयन पर जोर, 2,66,276 बच्चों को यूनीफॉर्म वितरण का लक्ष्य।

फतेहपुर : कोरोना और डाउन के चलते भले ही विद्यालयों में तालाबंदी है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन का खाका शासन से लेकर जिलों तक में खींचा गया है। स्कूल खुलने पर हर बच्चे को एकसाथ यूनीफार्म मिल सके इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यूनीफार्म वितरण का काम करा रहे बेसिक शिक्षा विभाग को चालू सत्र में 2,66,276 बच्चों को लाभान्वित करना है। बेसिक शिक्षा के साथ माध्यमिक के वित्त और राजकीय तथा अनुदानित मदरसा में संचालित कक्षा 8 तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को यूनीफार्म वितरण किए जाने की योजना शासन ने तैयार की है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों, कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में तो यूपी सरकार ने वित्त और मदरसा में यूनिफार्म वितरण का खर्च उठाया जाएगा। कक्षा 8 तक के बच्चों में दो यूनीफार्म के लिए 600 रुपये का भुगतान भी किया जाएगा। बीएसएफ शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार के एजेंडे में जिले में काम करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। यूनीफार्म के वितरण को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए मॉनीटरिंग सेल भी गठित किए जा हे हैं। इससे कि यूनीफार्म की गुणवत्ता प्रभावित न हो। यूपी सरकार वित्त विद्यालयों का उठाएगी खर्चा शिक्षा सत्र 2019-20 में इंटर कॉलेजों में धनाभाव के चलते यूनीफार्म का वितरण नहीं हो पाया था। वितरण न होने और अभिभावकों की शिकायतों को लेकर इंटर कॉलेजों के प्रधानाचायॅ संगठन के जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित के माध्यम से उठाते हुए जिला प्रशासन और शासन को भेजी थी। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार इंटर कॉलेजों में यूनीफार्म वितरण के लिए तैयार है। धन भी उपलब्ध कराने को मंजूरी दे दी है।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/266276.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP