Skip to main content

यूपी बोर्ड : 99 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, जून के अंत तक परिणाम होगा घोषित : बोर्ड सचिव

यूपी बोर्ड : 99 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, जून के अंत तक परिणाम होगा घोषित : बोर्ड सचिव।


यूपी बोर्ड : 99 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, जून के अंत तक परिणाम होगा घोषित : सचिव।

यूपी बोर्ड : जून के अंत तक परिणाम

लखनऊ/प्रयागराज : यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम जून के अंत तक आ जाएगा। शनिवार को बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में से 67 जिलों में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। एक जून तक शेष मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद महीने के अंत तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में अब तक 99.06 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। सचिव के अनुसार जिन जिलों में मूल्यांकन शेष है, उनमें ऑरेंज जोन में बस्ती तथा रेड जोन में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली एवं वाराणसी शामिल हैं। मूल्यांकन के लिए प्रदेश में बनाए गए 281 केंद्रों में से अब मात्र 13 केंद्रों पर ही कॉपियां जांची जा रही हैं। सचिव ने स्पष्ट किया कि एक जून तक शेष कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करके जून के अंत तक नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/05/99.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP