Skip to main content

15 जून तक बढ़ाई गई यूजीसी नेट व अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तिथि

15 जून तक बढ़ाई गई यूजीसी नेट व अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तिथि।


यूजीसी नेट व अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तिथि 15 जून तक बढ़ाई गयी।


नई दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों की मांग पर यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, जेएनयू, इग्नू हॉट इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 15 जून तक बढ़ा दी है। अभी छात्र 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक विनीत जोशी ने  रविवार शाम को छात्रों को इसकी सूचना दी।

जेएनयू में स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला इसी प्रवेश परीक्षा से होगा। इसके अलावा इग्नू पीएचडी, एमबीए समेत मैनेजमेंट कोर्स में इससे दाखिला देगा। इसके अलावा देश के सभी एग्रीकल्चर संस्थानों में भी इसी प्रवेश परीक्षा से दाखिला मिलेगा। एनटीए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन आवेदन की डेट बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा अन्य किसी सूचना को सही मानें। एनटीए किसी भी छात्र या अभिभावक को किसी प्रकार से फोन नहीं करती है, इसलिए यदि कोई फोन पर मदद की बात कहे, तो उससे बचे। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर जांच सकते हैं। इन नंबरों 8287471852, 8178359845, 9650173668, 9599676953, 8882356803 से भी जानकारी ले सकते हैं।


छात्रों की मांग पर बढ़ाया गया समय,पहले 31 मई ही थी आखिरी तारीख
..............





पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, बढ़ सकती है प्रवेश परीक्षा की तिथि।


पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, बढ़ सकती है प्रवेश परीक्षा की तिथि।


लखनऊ : संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक 2020 के आवेदन पत्र बुधवार रात 12 बजे तक भरे जाएंगे। इसके बाद परिषद आवेदन पोर्टल को बंद कर देगा। पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने का सपना देख रहे जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वोरात 12 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परिषद के सचिव एसके वैश्य के मुताबिक अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका होगा। इसके बाद तिथि आगे नहीं बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 3.78 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन आये हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में कम है। सचिव की माने तो 21 से 25 मई के बीच अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों में सुधार कर सकेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए पहली बार परीक्षा के जनपद में परिवर्तन करने की छूट भी दी गई है। ताकि छात्र-छात्राओं को किसी तरह की असुविधा न हो।


बढ़ सकती है प्रवेश परीक्षा की तिथि

परिषद की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए पांच व छह जुलाई की तिथि तय की गई है। वहीं 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के चलते परिषद तिथि को आगे बढ़ाने पर मंथन कर रहा है। परिषद अधिकारियों के मुताबिक शासन की अनुमति मिलने के बाद प्रवेश परीक्षा को जुलाई के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह में कराया जा सकेगा।

.................…..



पॉलीटेक्निक की 2.40 लाख सीटों के लिए अब तक आए 3.75 लाख आवेदन, अभी 20 मई तक चलनी है ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।


पॉलीटेक्निक की सीटों के लिए 3.75 लाख आवेदन


कानपुर : कोरोना के कहर और लॉकडाउन के बावजूद पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए एक बार फिर से मारामारी है। 2.40 लाख सीटों के लिए अब तक 3.75 लाख आवेदन हो चुके हैं। अभी 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी। फिर 21 से 25 तक छात्रों को फार्म में गड़बड़ी का करेक्शन करने का मौका मिलेगा। सबसे ज्यादा जोर अजमाइश 36 हजार सरकारी सीटों के लिए है।

लॉकडाउन के बावजूद पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए लगातार छात्र आवेदन कर रहे हैं। दो बार तारीख बढ़ाने के बाद अब 20 मई को आखिरी दिन है। सचिव संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद एसके वैश्य ने बताया कि अब तक करीब 3.75 लाख छात्रों ने यूपी से प्रवेश के लिए आवेदन किया है। एडेड पॉलीटेक्निक की 8750, बाकी प्राइवेट पॉलीटेक्निक की सीटें हैं। गड़बड़ी को सुधारने के लिए पांच दिन का मौका दिया गया है।








 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/05/240-375-20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP