Skip to main content

69000 : फार्म की गलती सुधारने का मौका देने को प्रदर्शन

69000 : फार्म की गलती सुधारने का मौका देने को प्रदर्शन



प्रयागराज | 29 May 2020

69 हजार शिक्षक भर्ती का फार्म भरने में गलती करने वाले अभ्यर्थी संशोधन का मौका देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा परिषद दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। लिखित परीक्षा के फार्म में किसी ने प्राप्तांक-पूर्णांक कैटेगरी में गलत जानकारी दर्ज कर दी है तो किसी ने कोई अन्य कॉलम भरने में चूक कर दी है।


इस चूक से अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती से बाहर हो रहे हैं, इसलिए इनकी मांग है की उन्हें संशोधन का एक अवसर दिया जाए। प्रयागराज के रोहित तिवारी ने मूल प्रमाण पत्रों के आधार पर भर्ती में शामिल करने की मांग की है। उनकी मांग है की मानवीय त्रुटि से फार्म में जो गलती हो गई है, उसे सुधारने को विज्ञप्ति जारी की जाए। रायबरेली से निजी साधन से आईं पूजा यादव ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से मुलाकात का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। 



उनका कहना है कि फार्म भरते वक्त गलती से कॉमल संख्या 14 छूट गया। इस कॉलम में शिक्षा मित्र का 25 नंबर का गुणांक न भरने के कारण वह भर्ती से बाहर हो रही हैं। ललितपुर से आई ज्योति शर्मा ने स्नातक की परीक्षा में 815 नंबर की जगह 813 नंबर लिख दिया है। उन्होंने भी सचिव से मिलने का प्रयास किया पर मुलाकात नहीं हो सकी।


source http://www.primarykamaster.in/2020/05/69000_29.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP