Skip to main content

शिक्षक भर्ती से पहले अंतर जनपदीय तबादले की मांग

शिक्षक भर्ती से पहले अंतर जनपदीय तबादले की मांग


रविवार को अंतर जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।


69000 शिक्षक भर्ती से पहले परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को रविवार को सौंपा। शिक्षकों की मांग है कि अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया दिसम्बर 2019 से चल रही है और लॉकडाउन की वजह से रोक दी गयी। यह प्रक्रिया 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है इसलिए शिक्षकों का कहना है कि तबादले तत्काल किए जाएं।
 

अंतर जनपदीय तबादले के लिए 20 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए। उसके बाद प्रत्येक जनपदों में कॉउंसिलिंग भी कराई गई। इस बार पारस्परिक स्थानांतरण भी होना है। 70838 शिक्षकों ने अंतर जनपदीय जबकि 9641 ने पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन किया है। अभ्यर्थियों के गुणांक प्रदर्शन और उसपर आपत्तियां हो चुका है। अब लेने का काम पूरा इसकी जांच करके सिर्फ अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची प्रकाशित करना बाकी है। इसी बीच कोरोना संकट के चलते सचिव ने तबादले की प्रक्रिया रोक दी थी। अब लॉकडाउन पीरियड में ही 69000 शिक्षकों की भर्ती होती देख शिक्षक अंतर जनपदीय स्थानांतरण की मांग करने लगे हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/blog-post.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP