Skip to main content

गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस जारी, स्कूल कॉलेज फिलहाल रहेंगे बंद, राज्य सरकारों से सलाह के बाद लिया जाएगा फैसला

गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस जारी,  स्कूल कॉलेज फिलहाल रहेंगे बंद, राज्य सरकारों से सलाह के बाद लिया जाएगा फैसला


गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 5.0 के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। इसके तहत पहले फेज में स्कूल-काॅलेज कोचिंग को फिलहाल खोलने की अनुमति नहीं मिली है। ...




गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 5.0 के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। इसके तहत पहले फेज में स्कूल-काॅलेज, कोचिंग सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिलहाल खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। मंत्रालय ने इस बारे में कहा कहा है कि सभी शिक्षण संस्थान खुल सकेंगे लेकिन इनके बारे में राज्य सरकारों से सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इसके अनुसार फिलहाल स्कूल-कॉलेज खुलने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि देश में फैली कोरोना वायरस की महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को मार्च 2020 से बंद कर दिया गया है।



 
इसके बाद पीएम मोदी ने 24 मार्च को पहला लॉकडाउन कर दिया था। इसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म होनी थी। इसके बाद लगातर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 3 मई तक बढ़ाया गया और उसके बाद 17 मई तक तीसरे चरण का लॉकडाउन चला। इसके बाद भी कोरोना वायरस के मामले नहीं थमने की वजह से देशव्यापी बंद की समय सीमा और बढ़ाई गई और चौथे चरण का ऐलान हुआ। यह चरण कल यानी कि 31 मई को खत्म हो रहा है। इसके पहले ही आज यानी कि 30 मई को गृह मंत्रालय की तरफ से लॉकडाउन 5 की नई गाइंडलाइन्स जारी कर दी गई हैं। इसमें कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी को सिलसिलेवार खोला जा रहा है।


इसे तीन फेज में बांटा गया है। इसमें पहले चरण में रेड जोन को छोड़कर सभी धार्मिक स्थल, होटल, रेस्त्रा खोले जाएंगे। इसके अलावा दूसरे फेज में स्कूल-कॉलेज और फिर तीसरे फेज में इंटरनेशनल फ्लाइटों, मेट्रो रेल सेवाओं, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इनके जैसी बाकी जगहों को आम लोगों के लिए खोने जाने की बात कही गई है। वहीं अगर कोरोना वायरस की बात करें तो हर दिन तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। 




source http://www.primarykamaster.in/2020/05/blog-post_517.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP