Skip to main content

फर्रुखाबाद : फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक बर्खास्त, बीईओ को रिपोर्ट लिखाने और अभी तक दिए गए वेतन की रिकवरी का आदेश

फर्रुखाबाद : फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक बर्खास्त, बीईओ को रिपोर्ट लिखाने और अभी तक दिए गए वेतन की रिकवरी का आदेश।


फर्रुखाबाद :  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2004-05 की फर्जी बीएड डिग्री से परिषदीय स्कूल में नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को बीएसए लालजी यादव ने बर्खास्त कर दिया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और अभी तक विभाग से दिए गए वेतन की वसूली करने का भी आदेश दिया है। एटा जिले के खिरिया नगर शाह निवासी शिव भगत सिंह पुत्र नीमा सिंह ने 12 दिसंबर 2009 में जिले के परिषदीय स्कूल में डा. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा की वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्री से सहायक अध्यापक की नौकरी पाई थी।






प्रमोशन होने पर शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रूपपुर भागलपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनाती हुई। इसी तरह गांव अचरिया बाकरपुर पोस्ट खलवारा निवासी ज्योति कटियार पुत्री हरनाम सिंह ने वर्ष 10 मार्च 2010 को सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी पाई थी। वे प्राथमिक विद्यालय बहावलपुर में सहायक अध्यापक थीं। भीमराव आंबेडकर विवि, की वर्ष 2004-05 की करीब 4570 बीएड डिग्री फर्जी पाई गई थीं। उच्च न्यायालय से 29 अप्रैल 2020 को फर्जी घोषित 2823 बीएड डिग्रियों की सूची में प्रधानाध्यापक शिव भगत सिंह व सहायक अध्यापक ज्योति कटियार का भी नाम था। एसआईटी से कार्रवाई को सुची आने के बाद बीएसएफ लालजी यादव ने दोनों शिक्षकों को बुलाकर उनका पक्ष सुना। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक शिव भगत सिंह व सहायक अध्यापक ज्योति कटियार को बर्खास्त कर दिया है। संबंधित बीईओ को दोनों शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और अब तक लिए वेतन के धन की रिकवरी करने का आदेश दिया है।



 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/blog-post_902.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP