Skip to main content

CBSE : 12वीं का रिजल्ट चार फॉर्मूले से होगा तैयार, 15 जुलाई से पहले रिजल्ट

CBSE : 12वीं का रिजल्ट चार फॉर्मूले से होगा तैयार

सीबीएसई 15 जुलाई से पहले असेसमेंट कर रिजल्ट जारी करेगा


नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए चार सूत्रीय फॉर्मूला तैयार किया है। असेसमेंट के आधार पर तैयार किए जाने वाला रिजल्ट 15 जुलाई से पहले जारी होगा। यदि कोई छात्र असेसमेंट के रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर बचे हुए पेपर की लिखित परीक्षा दोबारा दे सकेगा। हालांकि यह परीक्षा देश में कोरोना हालात ठीक होने पर ही आयोजित होगी।




● जिन स्ट्रीम के छात्रों के 12वीं कक्षा के सभी पेपर हो गए हैं, उनका रिजल्ट सामान्य ढंग से फॉर्मूला तैयार होगा।


● जिन छात्रों ने तीन या उससे अधिक विषयों के पेपर दिए होंगे। ऐसे छात्रों का बेस्ट श्री से असेसमेंट होगा। इसमें से जिन तीन विषयों में सबसे अधिक अंक होंगे, उससे बचे हुए पेपर वाले विषयों का अंक स्कोर (कुल अंकों का जोड़ और उसे तीन से डिवाइड किया जाएगा) निकाला जाएगा।


● जिन छात्र ने तीन ही विषयों के पेपर दिए होंगे। ऐसे छात्रों का असेसमेंट बेस्ट टू (दो) से किया जाएगा। इसमें भी सबसे अधिक दो अंक लेने वाले विषयों के अंकों को जोड़ा जाएगा। इसके आधार पर बचे हुए पेपर का अंक स्कोर निकलेगा।


●  जिन छात्रों ने सिर्फ एक या दो विषयों के पेपर ही दिए होंगे। ऐसे छात्रों के रिजल्ट तैयार करने के लिए उनके इन विषयों की परफारमेंस, इंटरनल प्रैक्टिकल असेसमेंट के अंकों को जोड़कर असेसमेंट होगा। हालांकि ऐसे छात्रों की संख्या बेहद कम है और अधिकतर छात्र दिल्ली के ही हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2020/06/cbse-12-15.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP