Skip to main content

यूपी बोर्ड : फेल होकर भी उत्तीर्ण हो सकेंगे हजारों परीक्षार्थी


यूपी बोर्ड : फेल होकर भी उत्तीर्ण हो सकेंगे हजारों परीक्षार्थी


यूपी बोर्ड रिजल्ट कल, हाईस्कूल में दो विषयों व इंटर में एक विषय में अनुत्तीर्ण दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2020 का परिणाम 27 जून को आ रहा है। करीब 51 लाख परीक्षाíथयों में से उत्तीर्ण होने वालों के साथ ही अनुत्तीर्ण होने वालों की भी बल्ले-बल्ले होगी। इतना पढ़कर चौंकिए नहीं, बल्कि इस खबर से ये समङिाए कि वे कौन अभ्यर्थी हैं जो रिजल्ट में फेल होकर भी पास हो सकते हैं। प्रिय परीक्षाíथयों, आप शनिवार को घोषित हो रहे रिजल्ट के परिणाम को बदल सकते हो, बशर्ते समय पर आवेदन करके संबंधित विषय का अच्छे से इम्तिहान दे दो।



माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल में छह विषयों की परीक्षा लेता है। इसमें पांच विषयों में उत्तीर्ण और एक विषय में अनुत्तीर्ण का परिणाम उत्तीर्ण होगा। परीक्षार्थी चाहे तो अनुत्तीर्ण विषय की इंप्रूवमेंट परीक्षा देकर उसमें भी पास हो जाए। इससे उसे नया अंक सहप्रमाणपत्र मिलेगा और उत्तीर्ण प्रतिशत भी बढ़ जाएगा। यदि वह इस परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तब भी उसका रिजल्ट उत्तीर्ण है। हाईस्कूल में ही यदि कोई परीक्षार्थी छह में से दो विषयों में अनुत्तीर्ण है तो उसका परिणाम भी अनुत्तीर्ण (फेल) होगा। ऐसा परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा का दावेदार होगा। यानी वह चाहे तो अनुत्तीर्ण होने वाले दो विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा दे दें और यदि उसमें उत्तीर्ण होता है तो वह पास हो जाएगा, उसे साल भर बाद हाईस्कूल की दोबारा पूरी परीक्षा नहीं देनी होगी। 


अब बात इंटरमीडिएट परीक्षा की। यूपी बोर्ड सभी परीक्षाíथयों की पांच विषयों की परीक्षा लेता है। उसमें यदि कोई परीक्षार्थी चार विषय में उत्तीर्ण है और एक विषय में अनुत्तीर्ण है तो उसका रिजल्ट अनुत्तीर्ण होगा लेकिन, वह चाहे तो अनुत्तीर्ण विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा पास करके 12वीं उत्तीर्ण हो जाएगा। उसे वर्ष भर बाद दोबारा इंटर की परीक्षा नहीं देनी होगी।


अंकपत्र पर ही कंपार्टमेंट के लिए अर्ह होने की सूचना अंकित कराने की तैयारी में है। सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षाíथयों के हित का प्रयास है।


इधर के वर्षो में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2013 व इंटर का परिणाम 2016 में सबसे बेहतर आया है। इस बार भी अच्छे परिणाम की उम्मीद है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड क्या टूटेंगे? इस पर सभी की निगाहें हैं।

इस बार डिप्टी सीएम घोषित करेंगे परिणाम
 लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम शनिवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा घोषित करेंगे। दोपहर 12 बजे लोक भवन में परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। मालूम हो कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में करीब 51 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। अभी तक ज्यादातर उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रयागराज स्थित कार्यालय में बोर्ड सचिव द्वारा घोषित किया जाता रहा है। फिलहाल इसकी तैयारियां की जा रही हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2020/06/blog-post_729.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP