Skip to main content

नकल माफिया चंद्रमा के स्कूल पर होगी कार्रवाई, रिपोर्ट हो रही तैयार, टीईटी पेपर लीक कराने की कोशिश में भी हुआ था गिरफ्तार

नकल माफिया चंद्रमा के स्कूल पर होगी कार्रवाई, रिपोर्ट हो रही तैयार, टीईटी पेपर लीक कराने की कोशिश में भी हुआ था गिरफ्तार।


प्रयागराज : 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले की जांच में जुटी एसटीएफ फरार चल रहे नकल माफिया चंद्रमा यादव के स्कूल पर भी कार्रवाई कर सकती है। टीईटी में धांधली की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए जाने पर चंद्रमा ने खुद बयान दिया था कि उसे अपने स्कूल से ही पेपर की फोटो खींचकर सॉल्वरों तक पहुंचाना था। अब 69 हजार शिक्षक भर्ती में वांछित होने के बाद एसटीएफ उसके स्कूल के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है। 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ चार जून को हुआ था जिसमें सरगना केएल पटेल समेत 11 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। सरगना से पूछताछ में पता चला था कि वह टीईटी में धांधली की कोशिश करते गिरफ्तार हुए चंद्रमा यादव के भी लगातार संपर्क में था।







चंद्रमा धूमनगंज स्थित एक स्कूल का प्रबंधक है और कई राजनेताओं से भी उसके संबंध होने की बात सामने आई थी। 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के भंडाफोड़ मामले की जांच में जुटी एसटीएफ को यह भी पता चला है कि चंद्रमा व सरगना केएल पटेल ने पूर्व में कई अन्य परीक्षाओं में भी धाधली की। पिछले साल रेलवे परीक्षाओं में भी उन्होंने सेंध लगाने की कोशिश की थी। चंद्रमा से पूछताछ में सामने आया था कि वह अपने ही स्कूल से टीईटी के पेपर की फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर सॉल्वरों तक भेजने वाला था जिसके बाद उसे सॉल्व कॉपी मिलती और वह इसे अपने संटिंग वाले परीक्षार्थियों तक पहुंचाता। यही वजह है कि एसटीएफ चंद्रमा के स्कूल के बारे में भी जानकारी जुटाने में लग गई है। पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले अन्य किन-किन परीक्षाओं के लिए इस स्कूल को केंद्र बनाया गया। क्या उन परीक्षाओं में भी किसी तरह की धांधली हुई। मामले में औपचारिक रूप से एसटीएफ अफसर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में भी एसटीएफ ने किया है वांछित

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/blog-post_836.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP