Skip to main content

फर्रुखाबाद : फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रही संध्या व निधि की सेवा समाप्त, कस्तूरबा की दोनों वार्डनों के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी रिपोर्ट

फर्रुखाबाद : फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रही संध्या व निधि की सेवा समाप्त, कस्तूरबा की दोनों वार्डनों के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी रिपोर्ट।


फर्रुखाबाद : फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने में कस्तूरबा गांधी विद्यालय कमालगंज की वार्डन संध्या द्विवेदी और कस्तूरबा गांधी विद्यालय कायमगंज की वार्डन निधि गुप्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है। विभाग की ओर से इनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। अनामिका शुक्ला प्रकरण के खुलासे के बाद अभिलेखों की जांच शुरू होने पर जिले के बा विद्यालयों में भी फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कमालगंज में वार्ड संध्या द्विवेदी फिरोजाबाद, अलीगढ़ भी नौकरी कर रही थी। इन्होंने नौकरी के दौरान जो पते दिए थे वह जांच में फर्जी पाए गए। कायमगंज बा विद्यालय की वार्डन निधि गुप्ता ने भी फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाई थी।






इन्होंने भी जो निवास संबंधी पते दिए थे वह भी फर्जी पाए गए थे। वार्ड निधि गुप्ता ने जो टीईटी प्रमाण पत्र लगाया गया था वह जांच में अनामिका शुक्ला का निकला था। जांच पूरी होने पर बीएसए लालजी यादव ने वार्डन संध्या द्विवेदी और वार्डन निधि गुप्ता की संविदा समाप्त करने के लिए डीएम के पास पत्रावली भेजी थी। डीएम के मंजूरी मिलने के बाद बीएसएफ ने दोनों की संविदा समाप्त कर दी है। बीएसएफ लालजी यादव ने बताया कि इन दोनों वार्डनों की नियुक्ति अक्टूबर 2019 में हुई थी। अभिलेख सत्यापन न होने से मानदेय नहीं दिया गया था। दोनों वार्डनों के अभिलेख फर्जी होने से इनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/blog-post_433.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP