Skip to main content

यूपी बोर्ड : प्रदेशभर के 134 स्कूलों का परिणाम रहा जीरो

यूपी बोर्ड : प्रदेशभर के 134 स्कूलों का परिणाम रहा जीरो।


प्रयागराज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 134 स्कूलों का परिणाम शून्य है। इनमें हाईस्कूल के 87 और इंटर के 47 स्कूल शामिल हैं। पिछले तीन सालों की तुलना में इस बार शून्य रिजल्ट देने वाले स्कूलों की संख्या में कमी हुई है। 2019 में 165, 2018 में 150 और 2017 में 183 स्कूलों काएक भी छात्र परीक्षा पास नहीं कर सका था। इन आंकड़ों से सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों की बदहाली भी सामने आई है। शून्य रिजल्ट देने वाले 134 स्कूलों में से कई राजकीय और एडेड स्कूल हैं। दुःखद पक्ष यह है कि कई स्कूलों में बच्चों की संख्या 10 से भी कम है।




 बोर्ड मुख्यालय में ही कई स्कूलों का परिणाम शून्य :  जिस जिले में यूपी बोर्ड का मुख्यालय है उसके स्कूलों का परिणाम ही बहुत उत्साहजनक नहीं रहा है। हाईस्कूल में तीन स्कूल ऐसे हैं जिनका एक भी छात्र पास नहीं हुआ। रामसेवक इंटर कॉलेज मेजा, राजनीति यादव हायर सेकेंडरी स्कूल और एलपी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करछना का परिणाम शून्य है। इंटर में चार स्कूलों का रिजल्ट जीरो है। एएम गर्ल्स इंटर कॉलेज निहालपुर करेली, टीएसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्लापुर, कस्तूरबा ब्यॉयज हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज भगवानपुर और श्री आरएपी इंटर कॉलेज जगदीशपुर का रिजल्ट जीरो है।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/134.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP