Skip to main content

यूपी : 135 करोड़ से संवारे जाएंगे सूबे के 62 राजकीय विद्यालय

यूपी : 135 करोड़ से संवारे जाएंगे सूबे के 62 राजकीय विद्यालय


135 करोड़ से सूबे के 62 राजकीय विद्यालय संवारे जाएंगे। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 62 जर्जर भवन संवारने का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को मिला है। शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति इसका परीक्षण करेगी। वहां से मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। 



अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने एक अक्तूबर को जर्जर राजकीय विद्यालयों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव मांगा था। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित बनी थी, जिसमें सीडीओ सदस्य, डीआईओएस सदस्य सचिव और अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तकनीकी सदस्य के रूप में शामिल थे। प्रयागराज के सर्वाधिक छह स्कूलों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भेजा गया है। कानपुर नगर, मेरठ और फिरोजाबाद के पांच-पांच स्कूल शामिल किए गए हैं।


जिले के छह स्कूलों में होगा काम

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 1998 में स्थापित जीजीआईसी कटरा के लिए 2.65 करोड़, 1962 में स्थापित जीजीआईसी फूलपुर में 3.91 करोड़, 1980 में स्थापित जीआईसी सुरुवादलापुर व बेरी में क्रमश: 3.72 करोड़ व 2.82 करोड़ जबकि 1992 में स्थापित जीजीआईसी सैदाबाद व धनुपुर में क्रमश: 61.50 व 38.21 लाख रुपये से कार्य होने हैं। इन स्कूलों में पेयजल सुविधा, बाउंड्रीवाल, गेट निर्माण, साइकिल स्टैंड, सोलर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, दीवार, छत, फर्श आदि का कार्य होना है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/12/135-62.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP