Skip to main content

#UpBasicTeacherTransfer_Promotion के जरिए बेसिक शिक्षकों ने पदोन्नति और स्थानांतरण के मुद्दे पर ट्विटर पर छेड़ी मुहिम

#UpBasicTeacherTransfer_Promotion के जरिए बेसिक शिक्षकों ने पदोन्नति और स्थानांतरण के मुद्दे पर ट्विटर पर छेड़ी मुहिम



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति और स्थानांतरण की मांगे न पूरी किए जाने के विरोध में प्रदेशभर के शिक्षकों ने #UpBasicTeacherTransfer_Promotion हैशटैग के साथ ट्विटर पर मुहिम छेड़ दी है। रविवार को हजारों शिक्षकों ने ट्वीट किया। शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रमोशन, जिले के भीतर और बाहर स्थानांतरण करने की मांग कर रहे हैं।





प्रदेश सरकार बनने के बाद से लगातार बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के प्रमोशन और स्थानांतरण को लेकर बयान तो दिए लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका।  पहली बार हो रहा है कि सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बीत गया और बेसिक स्कूलों में एक भी पदोन्नति नहीं हो सकी। शिक्षकों को इंचार्ज बनाकर उनसे प्रधानाध्यापकों के कार्य लिए जा रहे जिसके लिए न उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन दिया जा रहा न ही प्रमोशन किया जा रहा जबकि पूरे प्रदेश में हजारों पद खाली हैं।


शिक्षकों का कहना है कि जिले के अंदर स्थानान्तरण न होने के कारण शिक्षकों को अपने ही जिले में प्रतिदिन 100 से 150 किमी की यात्रा करके स्कूल आना-जाना पड़ रहा है।  आकांक्षी जनपदों से भी किसी भी शिक्षक का स्थानांतरण नहीं किया गया है। शिक्षकों की मांग है कि इन जनपदों के शिक्षकों के साथ सरकार अन्याय न करे।



source http://www.primarykamaster.in/2021/12/upbasicteachertransferpromotion.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP