Skip to main content

CTET Exam Admit Card : सीटीईटी के अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर सुधार को 13 दिसंबर तक मौका- CBSE

CTET Exam Admit Card : सीटीईटी के अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर सुधार को 13 दिसंबर तक मौका- CBSE


CTET Exam Admit Card 2021 : सीबीएसई की ओर से 16 दिसंबर से शुरू हो रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)  के लिए आवेदन करने वाले बहुत से अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी फोटो और हस्ताक्षर में करेक्शन नहीं किया। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 13 दिसंबर 2021 तक फोटो व हस्ताक्षर करेक्शन का मौका दिया है। इससे पहले सीटीईटी परीक्षा आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट 11 दिसंबर 2021 थी।



सीटीईटी यूनिट ने कई अभ्यर्थियों की फोटो और हस्ताक्षर रिजेक्ट कर दिए थे क्योंकि उन्होंने सही फॉर्मेट में नहीं अपलोड किया था। ऐसे अभ्यर्थियों को सीबीएसई ने मैसेज भेजकर सूचित किया था। लेकिन अभी भी कुछ अभ्यर्थियों ने अपनी सही फोटो नहीं अपलोड की। ऐसे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोक दिए गए हैं। यदि आपका एडमिट कार्ड अभी तक नहीं मिला तो अपनी फोटो व हस्ताक्षर करेक्शन का काम पूरा कर सकते हैं।


सीबीएसई के अनुसार, इन अभ्यर्थियों को सीबीएसई ने अब 13 दिसंबर 2021 तक का मौका दिया है। यदि अभ्यर्थी जरूरी करेक्शन पूरा नहीं कर पाते तो किसी भी हाल में उनके  एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। सीबीएसई के अनुसार, सीटीईटी की फीस जमा कराने वाले अभ्यर्थियों जिनकी परीक्षा 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होनी है, उनके एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।


इसी बीच सीबीएसई ने बाकी सभी अभ्यर्थियों के सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड दो चरणों में जारी किए जाएंगे। पहले चरण में प्री-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे जिसमें अभ्यर्थियों को परीक्षा की सिटी, डेट आदि की सूचना होगी। वहीं दूसरे चरण में मेन एडमिट कार्ड परीक्षा की डेट से दो दिन पूर्व जारी किया जाएगा। मेन एडमिट कार्ड में परीक्षा का शहर और शिफ्ट की जानकारी होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/12/ctet-exam-admit-card-13-cbse.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP