Skip to main content

10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 02 जनवरी से, निर्देश जारीसीबीएसई चेयरमैन ने परीक्षा के लिए देशभर के सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को लिखा पत्र

10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 02 जनवरी से, निर्देश जारी

सीबीएसई चेयरमैन ने परीक्षा के लिए देशभर के सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को लिखा पत्र



नई दिल्ली। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। बोर्ड के चेयरमैन निधि छिब्बर ने प्रधानाचार्य को लिखे पत्र में कहा कि बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए दो जनवरी से 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन आयोजित करेगा।


बोर्ड से देश और विदेश में 28 हजार से अधिक स्कूल संबद्ध हैं। इनमें प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट तय शेड्यूल के भीतर किया जाए। 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन के लिए बोर्ड बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेगा। संभावना है कि एक शिक्षक को एक से अधिक स्कूल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बोर्ड प्रैक्टिकल के शेड्यूल के दौरान, जेईई (मेन) भी आयोजित करेगा।


तैयार रहे प्रयोगशाला

चेयरमैन ने लिखा कि इन परीक्षाओं के लिए प्रयोगशाला को तैयार रखें। इन परीक्षाओं को तय समय में किया जाए। अपने स्कूल के लिए नियुक्त बाहरी परीक्षक से संपर्क में रहें और प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन में कार्यक्रम तय करें। सीबीएसई द्वारा दिए गए इस असाइनमेंट को समय पर पूरा करना शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी छात्र निर्धारित प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल हों। इन परीक्षाओं में शामिल न होने वाले छात्रों को निर्धारित समय के बाद प्रायोगिक परीक्षा में दोबारा शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। बोर्ड परिणाम की घोषणा के लिए रोडमैप तैयार होगा।


CBSE : प्रैक्टिकल दो जनवरी से होंगे शुरू होकर 14 फरवरी तक 

लखनऊ, नई दिल्ली, । सीबीएसई बोर्ड के प्रैक्टिकल की परीक्षाएं दो जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी। जानकारी के अनुसार कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में बाहर से परीक्षक नहीं बुलाए जाएंगे। जबकि बारहवीं के प्रैक्टिकल के लिए बाहर से परीक्षक आएंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो बारहवीं के प्रैक्टिकल में ज्यादा सख्ती होने की उम्मीद है।




source http://www.primarykamaster.in/2023/01/10-12-02.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP