Skip to main content

पॉलीटेक्निक : परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी

पॉलीटेक्निक : परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी


लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को राजकीय, अनुदानित व निजी क्षेत्र की संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें विषम सेमेस्टर परीक्षा, विशेष बैक पेपर परीक्षा व मल्टी प्वाइंट क्रेडिट सिस्टम परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है।



सचिव एफआर खान ने बताया कि विषम सेमेस्टर परीक्षा व विशेष बैक पेपर परीक्षा जनवरी 2023 का संशोधित व संभावित परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। यदि इस संबंध में किसी को कोई आपत्ति हो तो


अनिवार्य रूप से 10 जनवरी से पहले परिषद कार्यालय के अनुभाग 4 की ईमेल आईडी anubhag4bte@gmail.com पर सूचित करें। यदि 10 जनवरी तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होगी तो परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम मान लिया जाएगा। वहीं, यदि किसी संस्था में कोई ऐसा विशेष बैक पेपर का छात्र हो, जिसका थ्योरी विषय, विशेष बैक पेपर की संभावित स्कीम में दर्शाया न गया हो, वह भी संपूर्ण विवरण संग ईमेल के माध्यम से 10 जनवरी तक सूचित कर दे। 10 जनवरी के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव संभव नहीं होगा।


source http://www.primarykamaster.in/2023/01/blog-post_8.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP