Skip to main content

यूपी बोर्ड : प्रवेश पत्र से पहले जारी होंगे आनलाइन अनुक्रमांक,

यूपी बोर्ड : प्रवेश पत्र से पहले जारी होंगे आनलाइन अनुक्रमांक


◆ 21 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा के लिए बोर्ड की तैयारी
◆ प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षक तैनाती का कार्य तेज

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद अब उसे संपन्न कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर समीक्षा कर चुके हैं।



हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र तैयार किए जा रहे हैं। प्रवेश पत्र निर्गत होने के पहले 21 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, ताकि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य परीक्षार्थियों को उनके अनुक्रमांक से अवगत करा सकें।

यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा 21 जनवरी से दो चरणों में होगी। पहले चरण में 10 मंडलों की परीक्षा 28 जनवरी तक तथा दूसरे चरण में शेष आठ मंडलों की प्रायोगिक परीक्षा 29 जनवरी से पांच फरवरी के मध्य संपन्न होनी है। इसके पहले परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक निर्धारण का कार्य अंतिम चरण में है। प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए जल्द ही परीक्षकों को ड्यूटी आवंटित कर दी जाएगी। इसमें यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि किस परीक्षक की ड्यूटी किस जिले के किस-किस विद्यालय में लगी है, ताकि प्रधानाचार्यों से समन्वय बनाकर वह प्रायोगिक परीक्षा समय पर संपन्न करा सकें । प्रायोगिक परीक्षा के बीच में ही आनलाइन और आफलाइन प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/01/blog-post_15.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP