Skip to main content

शिक्षा से जुड़ी योजनाओं में बढ़ोतरी का दबाव, बजट में खास घोषणाएं कर सकती है केन्द्र सरकार

शिक्षा से जुड़ी योजनाओं में बढ़ोतरी का दबाव, बजट में खास घोषणाएं कर सकती है केन्द्र सरकार


नई दिल्ली । केंद्र सरकार इस बार बजट में समग्र शिक्षा अभियान सहित पूरी स्कूली शिक्षा के लिए खास घोषणाएं कर सकती है। इस बार स्कूली शिक्षा की विभिन्न योजनाओं के लिए 15 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद शिक्षा विभाग को है। विभिन्न योजनाओं में बजट आवंटन की बढ़ोतरी के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। खासतौर पर आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने और कोविड़ के दौरान स्कूलों पर पड़े असर से उबारने की कोशिश बजट में नजर आ सकती है।



जानकारों का कहना है कि कोविड के दौर में स्कूल बंद होने से बड़ी संख्या में छात्रों को कोविड- 19 के प्रभाव में स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इससे बच्चों की सीखने की छमता पर भी असर पड़ा। पिछले दो वर्षों में केंद्रीय बजट में शिक्षा के लिए आवंटन को जानकारों ने पर्याप्त नहीं माना था। इस बार हर तरफ से स्कूली शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में बढ़ोतरी का दबाव है।


सूत्रों के अनुसार, समग्र शिक्षा अभियान के बजट में बढ़ोतरी के साथ अध्यापक प्रशिक्षण और प्रौढ़ शिक्षा पर भी बजट में तवज्जो दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इन दोनों मद में बजट आवंटन 2021-22 में 250 करोड़ था, जो 2022-23 में घटकर 127 करोड़ रह गया । समग्र शिक्षा अभियान में पिछले बजट में भी बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसका जमीनी असर देखने को नहीं मिला। इस वर्ष एसएसए को एनईपी 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ज्यादा बजट मिलने की उम्मीद है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/01/blog-post_46.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP