Skip to main content

निदेशालय शिफ्टिंग के विरोध में आज से होगा कार्य बहिष्कार, प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक दो दिन के लिए होगी कलमबंद हड़ताल

निदेशालय शिफ्टिंग के विरोध में आज से होगा कार्य बहिष्कार

प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक दो दिन के लिए होगी कलमबंद हड़ताल



प्रयागराज उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के विरोध में निदेशालय कर्मचारी मिनिस्टीरियल संघ, उत्तर प्रदेश ने दो दिनी कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया है। बुधवार को हुई संघ की सामान्य सभा में तय हुआ कि पांच एवं छह जनवरी को सभी कर्मचारी निदेशालय आएंगे, लेकिन  शासकीय कामकाज ठप रखेंगे।



यह कार्य बहिष्कार प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक होगा। निर्णय लिया गया कि शिक्षा निदेशालय माध्यमिक, बेसिक शिक्षा निदेशालय, उच्च शिक्षा निदेशालय, पत्राचार शिक्षा, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज शिविर कार्यालय (माध्यमिक) पार्क रोड, शिविर कार्यालय (बेसिक) निशातगंज एससीईआरटी, पाठ्य पुस्तक / साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एवं प्राच्य भाषा लखनऊ में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।


सामान्य सभा में यह भी तय हुआ कि पांच एवं छह जनवरी को कार्य बहिष्कार के बाद सात और आठ जनवरी को जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि निदेशालय को प्रयागराज से बाहर जाने से रोकें।


इसके बाद भी बात नहीं बनती है तो नौ जनवरी को संघ की बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जाएगी। आम सभा में कर्मचारियों ने उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रयागराज की गरिमा से जोड़ते हुए उसे किसी भी परिस्थिति में प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित करने का विरोध किया।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मंत्री प्रदीप कुमार सिंह सहित दीपक कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद शमशुद्दीन, आशीष कुमार, संपूर्णानंद, शिव प्रकाश यादव, अमरनाथ, घनश्याम यादव, बेचनराम, सुरेंद्र कुमार सिंह, अवनीश कुमार, दिलीप कुमार अग्रहरि, मोहम्मद सुएब सिद्दीकी, विष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।




source http://www.primarykamaster.in/2023/01/blog-post_72.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP