Skip to main content

10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने जारी किए टिप्स, यूपी बोर्ड के विशेषज्ञों ने पहली बार प्रमुख विषयों पर दिए सुझाव, होगी सहूलियत

10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने जारी किए टिप्स, यूपी बोर्ड के विशेषज्ञों ने पहली बार प्रमुख विषयों पर दिए सुझाव, होगी सहूलियत

प्रयागराज : 16 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पहली बार बोर्ड के विशेषज्ञों ने प्रमुख विषयों पर टिप्स दिए हैं। इससे परीक्षार्थियों को सहूलियत होगी।



सचिव दिब्यकांत शुक्ल के अनुसार परीक्षार्थी पूर्ण सकारात्मकता के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते हुए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए बोर्ड की ओर से हाईस्कूल स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान तथा इंटर स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों की तैयारी के लिए सुझाव तैयार किए गए हैं। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए ये टिप्स बोर्ड की वेबसाइट www. upmsp. edu. in पर उपलब्ध हैं। 2023 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 2750913 और हाईस्कूल 3116485 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

सामाजिक विज्ञान

वर्णनात्मक भाग में लघु एवं विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर लिखते समय प्रश्न की प्रकृति एवं आवश्यकतानुसार फ्लो चार्ट का भी प्रयोग करें। उत्तर लिखते समय यथासंभव नामांकित चित्रों, रेखाचित्रों एवं आंकड़ों का प्रयोग अवश्य करें। इससे आपके उत्तर अधिक प्रभावी होंगे।

अंग्रेजी

पैसेज को सावधानीपूर्वक दो बार पढ़ें। प्रश्नों के उत्तर किताबी भाषा में न देकर अपने शब्दों में लिखें। प्रार्थना पत्र और पत्र सही फॉर्मेट में होने चाहिए। प्रमुख बिन्दुओं को बॉक्स में लिख सकते हैं।

हिन्दी

निर्धारित काव्य का अध्ययन करते समय काव्य सौंदर्य के तत्वों (रस, छंद, अलंकार) को रेखांकित करें और परिभाषा एवं उदाहरण का अभ्यास करें। गद्य में लेखकों की रचनाओं को पढ़ते समय प्रत्येक अध्याय के मूल भाव को समझें तथा सारांश, उद्देश्य एवं भाषा शैली को अपने शब्दों में लिखने का अभ्यास करें। लेखक एवं कवि का जीवन परिचय लिखते समय फ्लो चार्ट का प्रयोग करें। उत्तर लिखते समय व्याकरण के नियमों एवं चिराम चिह्नों जैसे अल्पविराम, पूर्णविराम आदि का सावधानीपूर्वक पालन करें।

गणित

अध्यायवार सूत्रों की सूची बनाकर अपने स्टडी रूम में चिपका लें और कंठस्थ कर लें। ज्यामिति में रचना से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते समय हमेशा नुकीली पेंसिल का प्रयोग करें। प्रश्नों को हल करते समय आवश्यक सभी चरण जरूर लिखें। आवश्यक चित्रों एवं ग्राफ का प्रयोग अवश्य करें। रफ कार्य करने के बाद काट दें।

विज्ञान

रसायन विज्ञान के समीकरणों को लिखकर संतुलित करने का अभ्यास करें। समीकरण में ताप, दाब उत्प्रेरक वर्धक आदि का उल्लेख अवश्य करें। भौतिक विज्ञान के सूत्रों की सूची बनाएं तथा आंकिक प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें। जीव विज्ञान में वर्गीकरण से संबंधित अध्यायों को चार्ट के माध्यम से याद करें।

बोर्ड परीक्षा : तैयारी के लिए सुझाव अपलोड

लखनऊ : यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पहली बार हाईस्कूल स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान तथा इण्टरमीडिएट स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव तैयार किये गए हैं। इन्हें माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया गया है।



source http://www.primarykamaster.in/2023/01/10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP