Skip to main content

प्रोन्नत राजकीय शिक्षकों की मांगी पदस्थापना

प्रोन्नत राजकीय शिक्षकों की मांगी पदस्थापना

प्रयागराज : अधीनस्थ राजपत्रित पद पर मई, 2022 को विभागीय पदोन्नति (डीपीसी) और जून में उसकी सूची जारी होने के बाद से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 368 शिक्षक पदस्थापना मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। दिसंबर, 2021 में होने वाली डीपीसी मई और जून, 2022 में हुई तो उसमें शामिल 382 में से 14 शिक्षक 31 मार्च, 2022 को सेवानिवृत्त हो चुके थे। 



ऐसे में शेष प्रोन्नत 368 शिक्षकों को एक साथ पदस्थापना दिए जाने की मांग को लेकर राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभाग की लेटलतीफी बताने के साथ प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजा है। संघ के प्रांतीय महामंत्री रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने पत्र में लिखा है कि करीब आठ माह से अधीनस्थ राजपत्रित पद पर पदोन्नत शिक्षकों का पदस्थापन लटका है। 21 मई, 2022 को डीपीसी हुई और जून 2022 को सूची जारी की गई। जुलाई 2022 में आफलाइन पदस्थापन के लिए पुरुष संवर्ग में विकल्प के लिए 286 पद तथा महिला संवर्ग में 430 पद दिखाए गए थे। शिक्षा निदेशालय ने दिसंबर, 2022 में जानकारी दी कि पुरुष संवर्ग में अधीनस्थ राजपत्रित के 95 तथा महिला संवर्ग में 258 पद रिक्त हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2023/01/blog-post_80.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP