Skip to main content

बदलाव : विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अब नहीं चला सकेंगे ऑनलाइन कोर्स, फिजिकल कक्षा के माध्यम से पूर्णकालिक कार्यक्रम चलाना होगा

बदलाव : विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अब नहीं चला सकेंगे ऑनलाइन कोर्स, फिजिकल कक्षा के माध्यम से पूर्णकालिक कार्यक्रम चलाना होगा


नई दिल्ली । भारत में अपना परिसर स्थापित करने वाले विदेशी विश्वविद्यालय ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा माध्यम से फुल टाइम कोर्स नहीं चला सकेंगे। उन्हें फिजिकल कक्षा के माध्यम से पूर्णकालिक कार्यक्रम चलाना होगा। कैंपस खोलने के लिए तय मानकों के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मंजूरी लेनी होगी।



यूजीसी के चेयरमैन एम.जगदीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए शुरू में दस साल के लिए मंजूरी दी जाएगी। आरक्षण नीति के सवाल पर कुमार ने कहा, यह फैसला विदेशी विश्वविद्यालय करेंगे। इसमें यूजीसी की भूमिका नहीं होगी।


यूरोप के कुछ विश्वविद्यालयों ने रुचि दिखाई
कुमार ने बताया कि यूरोप के कुछ देशों के विश्वविद्यालयों ने भारत में परिसर स्थापित करने में रुचि दिखाई है। विश्वविद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके भारतीय परिसरों में दी जाने वाली शिक्षा गुणवत्ता, उनके मुख्य परिसर में दी जाने वाली शिक्षा के समान ही गुणवत्तापूर्ण हो। छात्रों की जरूरतों के आकलन के बाद छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की जा सकती है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/01/blog-post_6.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP