Skip to main content

पदोन्नति के बाद शुरू होगी शिक्षकों की जिले के अंदर तबादला प्रक्रिया, 20 फरवरी से शुरू होना था आवेदन से संबंधित पोर्टल

पदोन्नति के बाद शुरू होगी शिक्षकों की जिले के अंदर तबादला प्रक्रिया, 20 फरवरी से शुरू होना था आवेदन से संबंधित पोर्टल


लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की जिले के अंदर तबादला प्रक्रिया अब उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया के बाद शुरू होगी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी से इसके लिए एनआईसी द्वारा ट्रांसफर पोर्टल की शुरुआत होनी थी, लेकिन अभी इसकी प्रक्रिया नहीं शुरू हुई।



शासन की ओर से 14 जनवरी को एक आदेश जारी कर कहा गया था कि परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सत्र 2022-23 की जिले के अंदर स्थानांतरण/समायोजन की प्रक्रिया की जानी है। इसके लिए विस्तृत समय सारिणी व दिशा-निर्देश जारी करते हुए 20 फरवरी से प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई। वहीं इससे पहले विभाग के ही एक अन्य आदेश में परिषद के जूनियर बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर अनंतिम ज्येष्ठता सूची 20 फरवरी तक प्रकाशित करनी थी। किंतु यह तिथि बीतने के बाद भी इससे जुड़ी प्रक्रिया नहीं पूरी की जा सकी।


इसी क्रम में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि कई बीएसए द्वारा इस बारे में पूछताछ की जा रही है। इसे देखते हुए ज्येष्ठता सूची तैयार करने के लिए विस्तृत निर्देश दोबारा जारी किए गए हैं। ऐसे में अनंतिम ज्येष्ठता सूची को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार पोर्टल पर प्रकाशित करने की तिथि 20 की जगह 27 फरवरी तक बढ़ाई जा रही है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/02/20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP