Skip to main content

PM SHRI : 3520 करोड़ से 1760 विद्यालय बनेंगे आदर्श, होगा कायाकल्प, सुविधाओं के साथ स्मार्ट शिक्षा पर रहेगा जोर

PM SHRI : 3520 करोड़ से 1760 विद्यालय बनेंगे आदर्श, होगा कायाकल्प, सुविधाओं के साथ स्मार्ट शिक्षा पर रहेगा जोर


👇 


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) के तहत 3520 करोड़ रुपयों से प्रदेश के 1760 विद्यालयों का कायाकल्प होगा। केंद्रीय बजट में हुई घोषणा के अनुसार 1760 विद्यालयों को आदर्श मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को दो-दो करोड़ रुपये का बजट केंद्र की ओर से दिया जाएगा।



अप्रैल में नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए बजट जारी होगा। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक के पहली से 12वीं तक के विद्यालयों का चयन किया गया है। इनको राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अपग्रेड किया जाएगा। इन स्कूलों में स्किल, कंप्यूटर, फिजिक्स केमेस्ट्री की लैब समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 


यहां के विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सभी महत्वपूर्ण व जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। मालूम रहे कि पीएम मोदी ने पांच सितंबर, 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर उक्त योजना की घोषणा की थी। इसमें पुराने स्कूलों को नया स्वरूप देने और स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने का काम किया जाना है।




source http://www.primarykamaster.in/2023/02/pm-shri-3520-1760.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP