Skip to main content

जुलाई से चालू होगी अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई! तो कब से होंगे एडमिशन? जानिए।

जुलाई से चालू होगी अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई! तो कब से होंगे एडमिशन? जानिए। 



निर्माण श्रमिकों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए योगी सरकार अटल आवासीय विद्यालयों को आगामी सत्र से शुरू करने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विद्यालय में बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया की समयसीमा तय हो गई है।

अटल आवासीय विद्यालयों की मुख्य सचिव के सामने पेश की गई प्रगति रिपोर्ट के अनुसार फरवरी-मार्च में प्रवेश के लिए आवेदन किया जाएगा। जबकि मई में परीक्षा के बाद जून में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जुलाई में अध्यापन भी शुरू हो जाएगा। शिक्षकों और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी 18 मंडलों में विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।




ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे आवेदन

तय शेड्यूल के अनुसार 15 से 20 फरवरी के बीच कभी भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी मांगे जा सकते हैं। 20 से 25 मार्च तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा। अप्रैल के अंत तक प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। वहीं मई के अंत में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जबकि जून के मध्य में मेरिट लिस्ट जारी होगी और काउंसलिंग एवं प्रवेश के बाद जुलाई से अध्यापन कार्य शुरू हो जाएगा। प्रत्येक विद्यालय कक्षा 6 में 80 बच्चों के प्रवेश के साथ शुरू होगा।


एक परिवार से अधिकतम 2 बच्चे ही पात्र

निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं अनाथ बच्चों की प्रवेश परीक्षा सीबीएसई के माध्यम से आयोजित कराने के लिए एमओयू की प्रक्रिया प्रचलन में है। विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरान्त कम से कम 01 वर्ष (365 दिन) बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, उनके बच्चे प्रवेश परीक्षा देने के पात्र होंगे। एक निर्माण श्रमिक के अधिकतम 02 बच्चे विद्यालय में पढ़ने के लिए पात्र होंगे। बच्चों की आयु 10 से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।


जल्द पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

अटल आवासीय विद्यालयों के प्रथम शैक्षणिक सत्र 2023-24 से कक्षा-6 संचालित करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में 01 प्राचार्य, 01 प्रशासनिक अधिकारी एवं 11 शैक्षणिक पद (80 बच्चों के साथ) में अध्ययन-अध्यापन का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। शिक्षकों की भर्ती में देरी होने पर तत्काल शिक्षण शुरू कराने के लिए 06 शिक्षकों की व्यवस्था की जा सकती है। 

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सभी विद्यालयों के प्राचार्य की नियुक्ति मध्य फरवरी 2023 तक एवं अन्य सभी नियुक्तियां मई, 2023 मध्य तक पूरी कर ली जाएंगी है। अटल आवासीय विद्यालयों में प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं अध्यापकों के पदों पर स्थाई नियुक्ति प्रक्रिया प्रचलन में है। अटल आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के लिए नियमावली तैयार की जा चुकी है, जिसके अनुमोदन की प्रक्रिया प्रचलन में है।



source http://www.primarykamaster.in/2023/02/blog-post_0.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP