Skip to main content

नकल में पकड़े गए छात्रों की कॉपी उसी दिन होगी भेजनी, यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी किया आदेश

नकल में पकड़े गए छात्रों की कॉपी उसी दिन होगी भेजनी, यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी किया आदेश

प्रयागराज : 16 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल के आरोप में पकड़े गए छात्रों की कॉपी केंद्र व्यवस्थापकों को उसी दिन रजिस्टर्ड डाक या विशेष वाहक से बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। ऐसे अभ्यर्थियों के रुके हुए परिणाम पर फैसला 10वीं-12वीं के रिजल्ट घोषित होने के डेढ़ महीने के अंदर होगा। इस संबंध में यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को छह फरवरी को पत्र जारी किया है।



पिछले वर्षों में अधिकांश परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक 10वीं-12वीं की परीक्षाएं खत्म होने के बाद नकल के आरोपी परीक्षार्थियों की कॉपियां एकसाथ क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजते थे। केंद्र व्यवस्थापक कई बार आधी अधूरी सूचना भेजते हैं जिसके चलते ऐसे अभ्यर्थियों के रुके हुए परिणाम पर जल्द निर्णय नहीं हो पाता। रुका परिणाम घोषित करवाने के लिए पूर्व में कई परीक्षार्थी हाईकोर्ट भी जा चुके हैं। जिस पर हाईकोर्ट ने परीक्षाफल घोषित होने के छह सप्ताह में अनुचित साधन प्रयोग के कारण रुके परीक्षाफलों का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।



सही रिपोर्ट नहीं मिलने से होती है देरी

नकल करते पकड़े जाने पर सचल दल आरोपी छात्र की कॉपी व नकल सामग्री (नकल चिट, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मूल रूप में) लेकर उसे प्रश्नपत्र नये सिरे से हल करने के लिए दूसरी उत्तरपुस्तिका देते हैं। पेपर खत्म होने के बाद पहली कॉपी, नकल सामग्री और दूसरी कॉपी को सीधे क्षेत्रीय कार्यालय भेजने का नियम है। कई बार केंद्र व्यवस्थापक पहली कॉपी और नकल सामग्री तो भेज देते हैं लेकिन दूसरी कॉपी अन्य छात्रों के साथ मूल्यांकन केंद्र के लिए भेज देते हैं। कई बार केंद्र व्यवस्थापक नकल सामग्री नहीं भेजते या फिर सचल दल स्पष्ट आख्या नहीं देते जिसके कारण ऐसे मामलों में जल्द निर्णय नहीं हो पाता।


source http://www.primarykamaster.in/2023/02/blog-post_12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP