Skip to main content

बीएसए कार्यालय के क्‍लर्क को एक लाख र‍िश्‍वत लेते पकड़ा, निलम्बित शिक्षिका को बहाल कराने के नाम पर घूस लेना पड़ा भारी

बीएसए कार्यालय के क्‍लर्क को एक लाख र‍िश्‍वत लेते पकड़ा, निलम्बित शिक्षिका को बहाल कराने के नाम पर घूस लेना पड़ा भारी


शामली । बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात क्‍लर्क को एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार दोपहर श‍िक्ष‍िका से एक लाख र‍िश्‍वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। क्‍लर्क न‍िलंब‍ित श‍िक्ष‍िका को बहाल कराने के नाम पर यह रकम ले रहा था। एंटी करप्शन की टीम ने पकड़े गए क्‍लर्क पर‍िश्रम सैनी को आदर्श मंडी थाने को सौंप द‍िया। पुल‍िस उससे पूछताछ कर रही है।


वहीं रिश्‍वत लेते हुए पकड़ा गए कर्मचारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। क्‍लर्क की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग में हुई इतनी बड़ी गड़बड़ी के बाद शिक्षक भी हैरान हो गए हैं। 



चार माह पहले सहारनपुर से शामली संबद्ध हुए थे लिपिक

शामली। एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए लिपिक परिश्रम सैनी की नियुक्ति सहारनपुर के बीएसए कार्यालय में है। लिपिकों की कमी के चलते परिश्रम सैनी को चार माह पहले 16 सितंबर को बीएसए कार्यालय शामली से संबद्ध किया गया था।


लिपिक ने दो-दो हजार के मांगे थे नोट

शामली। सहायक अध्यापिका रीना का कहना है कि लिपिक परिश्रम ने उससे कहा था कि उसे दो-दो हजार रुपये के नोट देना ताकि उन्हें रखने में आसानी होगी। उसने बैंक से अपने खाते से एक लाख रुपये निकलवाए थे। बैंक से उसे 500-500 रुपये के नोट की दो गड्डी मिली थीं।



source http://www.primarykamaster.in/2023/02/blog-post_38.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP