Skip to main content

CUET UG, PG 2023 : यूजीसी ने राज्य, निजी, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अन्य HEIs को सीयूईटी से दाखिला लेने को कहा

CUET UG, PG 2023 : यूजीसी ने राज्य, निजी, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अन्य HEIs को सीयूईटी से दाखिला लेने को कहा

CUET UG PG 2023 सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों राज्य विश्वविद्यालयों डीम्ड व निजी विश्वविद्यालयों के बाद शेष उच्च शिक्षा संस्थानों में सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला लेने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तरफ से पत्र वीरवार 16 फरवरी 2023 को लिखा गया।




 CUET UG, PG 2023: विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ डीम्ड व निजी विश्वविद्यालयों में संचालित होने वाले यूजी और पीजी कोर्सेस में इस साल दाखिला लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) को कहा है कि वे इस साल यूजी/पीजी दाखिला विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2023 स्कोर के आधार पर लें। इस सम्बन्ध में आयोग के सचिव प्रो. मनीष आर. जोशी की तरफ से इन विश्वविद्यालयों व एचईआइ को वीरवार, 16 फरवरी 2023 को पत्र लिखकर सीयूईटी से दाखिले लेने को लिए कहा गया।

बता दें कि वर्ष 2022 से शुरू किए गए सीयूईटी यूजी और पीजी स्कोर के माध्यम से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, कई राज्य विश्विविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों द्वारा सीयूईटी यूजी/पीजी स्कोर के आधार पर दाखिला लिया जा रहा है। इस कड़ी में सीयूईटी स्कोर की स्वीकार्यता शेष राज्य, डीम्ड व निजी विश्वविद्यालयों और अन्य एचईआइ में भी बढ़ाने के लिए यूजीसी की तरफ से इन संस्थानों को पत्र लिखा गया है। CUET UG, PG 2023: सभी विश्वविद्यालयों और HEIs सीयूईटी से दाखिला से स्टूडेंट्स को मिलेगी राहत

यूजीसी सचिव ने राज्य, डीम्ड व निजी विश्वविद्यालयों और अन्य एचईआइ को लिख पत्र में कहा है कि देश के सभी उच्च शिक्षा संस्थान या तो सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) के अंकों के आधार पर या अलग प्रवेश परीक्षा के आधार पर यूजी कोर्सेस में दाखिला लेते हैं। ऐसे में केंद्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली सीयूईटी यूजी के स्कोर के प्रवेश लेन पर स्टूडेंट्स को कई प्रवेश परीक्षाओं में नहीं सम्मिलित होना होगा। कई बार इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में टकराव होता है, जिससे छात्रों को कोई एक परीक्षा छोड़नी पड़ती है। साथ ही, सीयूईटी स्कोर से दाखिले पर सभी बोर्डों के स्टूडेंट्स को बराबर अवसर मिलेगा।


source http://www.primarykamaster.in/2023/02/cuet-ug-pg-2023-heis.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP