Skip to main content

आयुष घपला : 900 मेधावियों की मार्क्सशीट पर हुए थे फर्जी दाखिले, नीट में ज्यादा नंबर लाने वालों को फोन कर मांगे गए दस्तावेज बाद में अपात्रों की फोटो व नाम

आयुष घपला : 900 मेधावियों की मार्क्सशीट पर हुए थे फर्जी दाखिले, नीट में ज्यादा नंबर लाने वालों को फोन कर मांगे गए दस्तावेज बाद में अपात्रों की फोटो व नाम



लखनऊ। बिना नीट के आयुष कॉलेजों में फर्जी तरीके से दाखिले के मामले के तार कई राज्यों से जुड़ रहे हैं। एसटीएफ ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि नीट में शामिल दूसरे राज्यों के करीब 900 छात्रों को घोटालेबाजों ने अपना निशाना बनाया।




जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा में अच्छे नंबर आए थे, उनको फोन करके मार्क्सशीट मांगी गई। बाद में अपात्र अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर उसी के सहारे दाखिला कर लिया गया। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक इनमें से अधिकतर छात्र-छात्राएं दक्षिण भारत के थे। 


यूपी से काफी दूर होने की वजह से उनके नाम पर दूसरे का एडमिशन लेना आसान तरीका था। इसके लिए कॉलेजों की तरफ से उनको फोन करके एडमिशन लेने के लिए बुलाया जाता था। साथ ही कॉलेज की मेल आईडी पर उनकी अंकपत्र व अन्य दस्तावेज मंगवाए जाते थे। बाद में इनमें अपात्रों की फोटो चिपकाकर फॉर्म में नाम पता बदल दिया जाता था। सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन से पांच लाख जबकि निजी के लिए एक से तीन लाख रुपये लिए गए। 


मंत्री को दोबारा नोटिस नहीं

एसटीएफ ने कार्यदायी संस्था चुनने में लिखकर कर दिया गया दाखिला हुए खेल की छानबीन के लिए तत्कालीन मंत्री धर्म सिंह सैनी को नोटिस देकर बुलाया था। जब उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया तो एसटीएफ ने मंत्री के खिलाफ कोई सुबूत नहीं होने की बात कही। इस पर कोर्ट ने मंत्री की याचिका को गैरजरूरी बताकर खारिज कर दिया। फिलहाल एसटीएफ ने अग्रिम जांच के लिए पूर्व मंत्री को कोई नोटिस नहीं दिया है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/02/900.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP