Skip to main content

विधान परिषद चुनाव में शिक्षक नेताओं के वर्चस्व की राजनीति को खत्म कर भाजपा ने और बढ़ाई ताकत, देखें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन का परिणाम

विधान परिषद चुनाव में शिक्षक नेताओं के वर्चस्व की राजनीति को खत्म कर भाजपा ने और बढ़ाई ताकत, देखें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन का परिणाम


लखनऊ  । विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच में से चार सीटें जीतकर भाजपा ने उच्च सदन में शिक्षक दल गैर राजनीतिक और निर्दल समूह के वर्चस्व को खत्म कर ताकत और बढ़ा ली है।


छह साल पहले परिषद में मात्र नौ सदस्यों के साथ सत्तापक्ष में बैठी भाजपा ने धीरे-धीरे न केवल अपनी संख्या को बढ़ायी, बल्कि सपा, बसपा के साथ परिषद चुनाव में शिक्षक एवं स्नातक खंड के क्षत्रप शर्मा गुट के शिक्षक दल (गैर राजनीतिक) और चंदेल गुट के निर्दलीय समूह को इकाई पर समेट दिया है। 


शिक्षक दल गैर राजनीतिक की पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा और निर्दलीय समूह की कमान राज बहादुर सिंह चंदेल व पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह के हाथ थी। 2020 के चुनाव में भाजपा ने पुराने और मंझे खिलाड़ी ओमप्रकाश शर्मा, चेत नारायण सिंह और संजय मिश्रा को शिकस्त देकर सदन से बाहर कर दिया। 


आगरा में त्रिकोणीय संघर्ष में हेमसिंह पुंडीर भी चुनाव हार गए। इस चुनाव के शुक्रवार को आए नतीजों में भाजपा ने झांसी- प्रयागराज सीट शर्मा गुट के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी से छीन ली।





source http://www.primarykamaster.in/2023/02/blog-post_4.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP