Skip to main content

संतकबीर नगर के बीएसए कार्यालय पर डीएम का छापा, तलब की पत्रावलियां और फाइलें, देर से पहुंचे कर्मियों को लगाई फटकार

संतकबीर नगर के बीएसए कार्यालय पर डीएम का छापा, तलब की पत्रावलियां और फाइलें, देर से पहुंचे कर्मियों को लगाई फटकार


बीएसए कार्यालय पर बुधवार को डीएम ने छापा मारा। मुख्य द्वारा पर ताला बंद कराकर सघन निरीक्षण किया। 10 कर्मी अनुपस्थित मिले, देरी से पहुंचने व खामियां मिलने पर फटकार लगाया। शासन से संबंधित पत्रावलियों व फाइलों के संबंध में जानकारी मांगी। विभिन्न पटल की फाइलों को तलब किया। एएओ के लेखाकार पूछताछ के लिए साथ ले गए। करीब एक घंटे के निरीक्षण में कार्यालय में अफरा-तफरी मची रही है।





डीएम के निरीक्षण से मची अफरा-तफरी

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सुबह 10:15 बजे के बाद बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां अपर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव के साथ कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कराकर अंदर पहुंचे। यहां बार-बारी से एक पटल पर जांच किया। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (एएओ) सत्येंद्र कुमार सिंह, कनिष्ट सहायक सुनील कुमार मिश्रा, शैक्षिक सूचना प्रबंध प्रणाली प्रभारी शिव प्रसाद चौधरी, लेखाकार चंद्रेश्वर मिश्रा, अनुचर राजेश व रामसांवरे कार्यालय में अनुपस्थित मिले। लेखाकार का नाम लेकर जब डीएम ने पूछा तो पता चला बाहर आ गए हैं। इस बीच कुछ अन्य कर्मियों के पहुंचने की सूचना मिली। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक तनुज श्रीवास्तव ही उपस्थित मिले। यहां रूटिन की फाइलें तलब किया। 



इन फाइलों की हुई जांच

डीएम ने इंट्रीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेशन सिस्टम (आइजीआरएस), भुगतान, विद्यालयों में भेजी गई धनराशि, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुए भुगतान, कंपोजिट ग्रांट, मध्याह्न भोजन व रसोइयां चयन अन्य फाइलें जांच के लिए तलब किया। साथ में लेखाकार को भी वाहन से ले गए जो कुछ देर बाद वापस कार्यालय लौटा। डीएम ने बीएसए फाइलों के संबंध में पूछताछ किया। मंडलायुक्त व राज्य परियोजना निदेशक द्वारा मिले निर्देश व कार्यों के संबंध में जानकारी लिया। कार्यालय में नवनिर्मित शौचालय आदि को देखा। जांच के समय बीएसए व विभागीय कर्मी बाहर खड़े रहे। डीएम ने कहा कि शिकायत पर निरीक्षण किया गया है। कुछ कमियां मिली हैं। जांच के लिए फाइल तलब की गई है। बीएसए अतुल कुमार तिवारी का कहना है आइजीआरएस पर शिकायत थी। औचक निरीक्षण में डीएम ने फाइलें जांच के लिए मंगाई है।



source http://www.primarykamaster.in/2023/02/blog-post_16.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP