Skip to main content

पदोन्नति के बाद पोस्टिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक

पदोन्नति के बाद पोस्टिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक 



लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पदोन्नति पाने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता के पदस्थापन (पोस्टिंग ) के लिए ऑनलाइन आवेदन बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 16 से 28 फरवरी तक किए जाएंगे।



उन्होंने बताया कि किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि इसके लिए एनआईसी के माध्यम से मानव संपदा पोर्टल के लिंक ehrms.upsdc.gov.in पर आवेदन करना होगा। शिक्षकों की सुविधा के लिए ई-मेल आईडी, हेल्पलाइन नंबर 8317054632 पर भी जारी किया गया है। वे प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक समस्या के निराकरण के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को ऑनलाइन पोस्टिंग प्रक्रिया में शामिल न होने की दशा में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जायेगा । 


source http://www.primarykamaster.in/2023/02/28.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP