Skip to main content

यूपी बोर्ड : प्रदेश में 82.66 फीसदी हुआ कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड : प्रदेश में 82.66 फीसदी हुआ कॉपियों का मूल्यांकन।



यूपी बोर्ड : प्रदेश में 82.66 फीसदी हुआ कॉपियों का मूल्यांकन।


प्रयागराज : प्रदेश के 75 में से 38 जिलों में यूपी बोर्ड की 82.66 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार प्रदेश के ग्रीन जोन वाले 20 जिलों में 19 और आरेंज जोन वाले 36 जिलों में 19 अर्थात 38 जिले में मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। मई के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जून के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट | जारी किया जा सकता है। प्रदेश में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले 16 एवं 17 मार्च को होने के बाद इसे कोरोना संकट के चलते स्थगित कर दिया गया था। दोबारा मूल्यांकन का काम पांच मई से ग्रीन, 12 मई से आरेंज और 19 मई से रेड जोन वाले जिलों में शुरू हुआ। यूपी बोर्ड सचिव के अनुसार प्रदेश के ग्रीन जोन में 63 में 61, आरेंज जोन में 133 में 100 तथा रेड जोन में 85 कुल मिलाकर 281 में से 162 केंद्रों पर मूल्यांकन पूरा हो गया। जिले में मूल्यांकन का काम पूरा: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शनिवार को जिले के अग्रसेन इंटर कॉलेज में खत्म होने के साथ पूरा हो गया। इससे पहले 21 मई को क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, 22 मई GINEER को भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, केसर विद्यापीठ, डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज एवं जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में पूरा हो गया था।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/05/8266.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP