Skip to main content

विश्वविद्यालयों के ऑनलाइन पाठ्यक्रम में 30 तक दाखिला, यूजीसी ने बढ़ाई समय सीमा, पीजी स्कॉलरशिप के लिए भी 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

पहले 30 अक्टूबर तक थी आखिरी तारीख

नई दिल्ली: कोरोना संकट को देखते हुए सितंबर अक्टूबर से शुरू हुए विश्वविद्यालयों के नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसके तहत ऑनलाइन कोर्स में अब 30 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा, पहले इसकी आखिरी तारीख 30 अक्टूबर थी।

यूजीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों को 15 दिसंबर तक दाखिले की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा है। यूजीसी ने पीजी के छात्र-छात्राओं के लिए केंद्र सरकार छात्रवृत्ति (स्कालरशिप) योजनाओं में आवेदन की समयसीमा भी बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। यूजीसी ने यह फैसला विश्वविद्यालयों की मांग के बाद लिया है। यूजीसी ने सितंबर-अक्टूबर सत्र के लिए जो एकेडमिक कैलेंडर जारी किया था, उसके तहत सभी विश्वविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया को 30 अक्टूबर तक पूरा करना था। लेकिन कुछ विश्वविद्यालयों में यह प्रक्रिया देर से शुरू हुई थी। ऐसे में इन विश्वविद्यालयों ने समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी। यूजीसी ने इससे पहले विश्वविद्यालयों से अंतिम वर्ष की परीक्षाएं भी 30 सितंबर तक कराने के लिए कहा था।



source http://www.primarykamaster.in/2020/11/30-30.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP