Skip to main content

सॉल्वर गैंग से बन बैठे शिक्षा माफियाओं की संपत्तियों पर एसटीएफ की नजर, 69000 भर्ती फर्जीवाड़े में चल रही जांच

सॉल्वर गैंग से बन बैठे शिक्षा माफियाओं की संपत्तियों पर एसटीएफ की नजर, 69000 भर्ती फर्जीवाड़े में चल रही जांच

 
69000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सॉल्वर गैंग से नकल माफिया बन गए। फिर शिक्षा माफिया बंनकर स्कूल-कॉलेज खोल लिए। अपने ही कॉलेजों में परीक्षाओं का सेंटर कराकर फर्जीवाड़ा करने लगे। इस फर्जीवाड़ा गैंग से जुड़े आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्जहोने के बाद अबएसटीएफ आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच कर रही है। अब आरोपियों के ऐसे स्कूल कॉलेजों की सूची बना रही है जो अवैध कमाई से बनाए गए हैं। 



69000 सहायक शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के मामले में अभ्यर्थी राहुल सिंह ने डॉ. कृष्ण लाल पटेल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस की जांच कर रही एसटीएफ डॉ. केएल पटेल, स्कूल प्रबंधक चंद्रमा यादव समेत 20 के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 12 आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। 


अब इनकी अवैध कमाई को पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की वाली है। इनकी अवैध संपत्तियों की जांचमें जुटी एसटीएफ को पता चला कि डॉ.केएल पटेल, ललित त्रिपाठी, चंद्रमा यादव और शिवदीप समेत अन्य कई आरोपियों ने अपने स्कूल-कॉलेज भी खोल लिए हैं। जांच चल रही है कि इन कॉलेजों को काली कमाई से तो नहीं बनाया गया है।




source http://www.primarykamaster.in/2020/10/69000_15.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP