Skip to main content

प्रयागराज : जांच के लिए 1477 शिक्षकों व कर्मियों की सूची दी जा सकती है एसटीएफ को, 10 नवम्बर तक एक और मौका

प्रयागराज : जांच के लिए 1477 शिक्षकों व कर्मियों की सूची दी जा सकती है एसटीएफ को, 10 नवम्बर तक एक और मौका। 

 
प्रयागराज : परिषदीय विद्यालयों में तैनात 1477 शिक्षक और कर्मचारी अब तक मानव संपदा पोर्टल पर अपने रिकार्ड अपलोड नहीं कराए हैं। इसलिए विभाग को इनके रिकार्ड पर संदेह है और जल्द ही इनकी सूची एसटीएफ को जांच के लिए दी जा सकती है। फिलहाल अर्भी इनका एक मौका दिया जाएगा कि यह अपने रिकार्ड मानव संपदा पोर्टल पर फीड करवा दें। 



दरअसल मानव संपदा पोर्टल पर शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड करने के बाद कई फर्जी शिक्षक पकड़े गए। उसके बाद जो फर्जी है, वह प्रमाण पत्र अपलोड कराने से बच रहे हैं। प्रमाण अपलोड करने करने लेकर पिछले दिनों शिक्षा निदेशक बेसिक ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि प्रयागराज में कुल 1477 शिक्षकों व कर्मियों न विवरण अभी तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि मांडा में 133, सैदाबाद में 137 व जिले के शहरी क्षेत्र में 132 लोगों ने पोर्टल पर विवरण नहीं अपलांड किया। एंसे में संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए इनकी सूची एसटीएफ को दी जा सकती है। 


फिलहाल शिक्षकों व कर्मचारियों को अपना विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के लिए दस नवंबर तक का समय दिया गया है। इससे पूर्व 28 अक्टूबर को 11 बज शिक्षा निदेशक ब्रेसिक की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी नगर अर्जुन सिंह ने सभी कर्मियों व शिक्षकों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द मानव संपदा पोर्टल पर विवरण अपलोड करें अन्यथा कार्रवाई की जद में आ जाएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2020/10/1477-10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP