Skip to main content

30 नवंबर तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की बढ़ी तारीख

30 नवंबर तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी।

अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना 2020-21 में आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही संस्थानों के लिए केवाईसी जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी गई है।



इस बार कोरोना संक्रमण के कारण तमाम विद्यालय बंद रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है। छात्रवृत्ति के लिए इस बार विभाग को कक्षा एक से 10 तक के 10 हजार 540 छात्रों का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष अब तक महज चार हजार 119 आवेदन आए हैं और संस्थाओं ने 1133 ही आवेदनों को अप्रूव किया है। ऐसे ही नवीनीकरण के 16 हजार 890 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक सात हजार 813 आवेदन आए हैं। पोस्ट मैट्रिक नए आवेदनों के 1757 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज 943 आवेदन आए हैं। नवीनीकरण के 1043 के सापेक्ष 353 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं। वहीं, मेरिट कम मीन्स के नए छात्रों के 211 के सापेक्ष 94 और नवीनीकरण के 131 के सापेक्ष 34 आवेदन विभाग को मिले हैं। केवाईसी के लिए अब तक छह हजार 769 संस्थानों में से महज 1769 ने आवेदन किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि संस्थाओं को छात्रों के आवेदन 15 दिसंबर तक अप्रूव करने हैं। जबकि छात्रों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP