Skip to main content

पॉलीटेक्निक में दाखिले के कॉउंसलिंग को बढ़ाकर किया 10 चरण तक।

पॉलीटेक्निक में दाखिले के कॉउंसलिंग को बढ़ाकर किया 10 चरण तक।

लखनऊ : एआईसीटीई द्वारा दाखिला की तिथि बढ़ाने के बाद मिला एक और अवसर


पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए छात्रों को कॉउंसिलिंग में एक और अवसर दिया जाएगा। अब तक नौ चरण तक कॉउंसिलिंग कराने की घोषणा हुई थी, लेकिन एआईसीटीई द्वारा 5 दिसंबर तक दाखिला देने की अनुमति मिलने के बाद अब कॉउंसिलिंग 10 चरण तक होगी। अभी नौवें चरण की कॉउंसिलिंग जारी है। इस संबंध में सभी जानकारियां संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई हैं।



परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पहले एआईसीटीई द्वारा दाखिले की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी। इससे पहले कॉउंसिलिंग खत्म करनी थी। इसलिए नौ चरणों तक कॉउंसिलिंग की घोषणा की गई थी। अब एआईसीटीई ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दी है। इसलिए कॉउंसिलिंग भी बढ़ाकर 10 चरण तक कर दी गई है। 10वें चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 से 30 नवंबर तक चलेगी। जिन छात्रों को नौ चरण तक की कॉउंसिलिंग में दाखिला नहीं मिला है वे दो और तीन दिसंबर को पंजीकरण कराएंगे। इन्हीं तिथियों पर कॉलेज चयन किया जाएगा और चार को सीट आवंटन का परिणाम जारी होगा। 

छात्रों को पांच दिसंबर तक प्रमाणपत्र सत्यापन और फीस जमा कर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी। नौवें चरण के लिए सीट लॉक का आज अंतिम दिन
सचिव ने बताया कि नौवें चरण की कॉउंसिलिंग के लिए सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। सीट आवंटन का परिणाम 28 नवंबर को सुबह नौ बजे घोषित होगा। छात्रों को 28 से 30 नवंबर तक संस्थाओं में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आठवें चरण की कॉउंसिलिंग के बाद कुल 238849 सीटों के सापेक्ष 106685 सीटों पर प्रवेश हुआ है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP