Skip to main content

यूपी बोर्ड के एक केंद्र पर दो पालियों में अधिकतम आठ सौ विद्यार्थी दे सकेंगे परीक्षा, दिशा-निर्देश जारी


यूपी बोर्ड के एक केंद्र पर दो पालियों में अधिकतम आठ सौ विद्यार्थी दे सकेंगे परीक्षा, दिशा-निर्देश जारी


★   कोरोना के कारण एक विद्यार्थी को 36 वर्ग फीट जगह देनी होगी, 

★   न्यूनतम 150 विद्यार्थी होंगे आवंटित, नौ फरवरी को जारी होगी सूची


लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2021 की परीक्षा में कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष ख्याल रखा जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनमें कोरोना से बचाव के उपाय विशेष रूप से शामिल हैं। एक परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में अधिकतम 800 विद्यार्थी और न्यूनतम 150 विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे। शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन हो, इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को 36 वर्ग फीट जगह बैठने के लिए दी जाएगी। नौ फरवरी 2021 को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बीते साल के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा केंद्रों का बढ़ना तय है।



अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से बुधवार को परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा केंद्रों में दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए स्कूल में बैठने की कितनी जगह है, इसे देखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों में नकल न हो इसके लिए सीसी कैमरे और वॉयस रिकार्डर लगाए जाएंगे। यही नहीं परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में राजकीय स्कूलों व एडेड स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके बाद वित्तविहीन स्कूल केंद्र बनाए जाएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/blog-post_0.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP