Skip to main content

विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में आज से लगेंगी कक्षाएं

विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में आज से लगेंगी कक्षाएं


लखनऊ : यूपी के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में सोमवार से कक्षाएं लगेंगी। अभी कक्षाओं में 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे। ऑनलाइन कक्षाओं का भी विकल्प विद्यार्थियों को दिया जाएगा। अभी तक कैंपस में सिर्फ पीएचडी व परास्नातक (पीजी) साइंस के विद्यार्थियों को ही आने की छूट थी। अब स्नातक (यूजी) के विद्यार्थियों के साथ-साथ पीजी के अन्य संकाय के विद्यार्थियों की भी कक्षाएं शुरू होंगी। उप्र विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) ने कोरोना की दूसरी वेब के बीच विश्वविद्यालय व कॉलेज कैंपस खोले जाने का विरोध किया है।




फुपुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि शादी समारोह में 200 की बजाए 100 लोगों की सीमा तय की जा रही है। विवि कैंपस में भीड़भाड़ बढ़ाकर कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए दावत दी जा रही है। अगर संक्रमण बढ़ा और कोई हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। जब ज्यादा सावधानी बरतने का समय है तो लापरवाही बरती जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बीती 17 नवंबर को ही विश्वविद्यालय व कॉलेज कैंपस में कक्षाएं शुरू करने के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा और कोई भी विद्यार्थी अगर कैंपस में थूकते हुए पकड़ा गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/blog-post_67.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP