Skip to main content

अखिल भारतीय अभिभावक संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को दिया मई में CBSE बोर्ड परीक्षा कराने का सुझाव

अखिल भारतीय अभिभावक संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री  को दिया मई में CBSE बोर्ड परीक्षा कराने का सुझाव


अखिल भारतीय अभिभावक संघ(आइपा) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सुझाव दिया है कि सीबीएसई की कक्षा 10 व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीख मई में तय की जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों से इस संबंध में सुझाव मांगे थे कि अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा कब और कैसे आयोजित की जाएं। 



आइपा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजे गए अपने सुझाव में कहा है कि कोरोनोवायरस के चलते  स्कूल बंद होने के कारण बाधित हुई पढ़ाई को देखते हुए 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को मई 2021में कराया जाए। अन्य कक्षाओं के छात्रों को बिना किसी घरेलू बोर्ड परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नति कर दिया जाए। आईपा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री व चेयरमैन सीबीएसई को पत्र लिखकर कहा है कि इससे छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए और अधिक समय मिल जाएगा। इसके  अलावा अन्य कक्षाओं के छात्रों को जिन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई की है या नहीं उन सभी को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए। आईपा ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि आगामी शिक्षा सत्र जुलाई 2021 से शुरू किया जाए।


आईपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश शर्मा व आईपा हरियाणा के प्रदेश महासचिव डॉ मनोज शर्मा ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते देश भर के स्कूल मार्च 2020 से ही बंद हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई तो चल रही है लेकिन उससे छात्रों को कोई विशेष फायदा नहीं हो रहा है। संसाधनों की कमी के चलते काफी छात्र ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं ले पा रहे हैं। अत: सभी छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है।


कैलाश शर्मा ने कहा है कि अधिकांश छात्रों को कोर्स व प्रश्नपत्रों में किए गए बदलावों की जानकारी नहीं है अत: बोर्ड परीक्षाएं कराने से पहले कोर्स व बोर्ड परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव के बारे में सभी छात्रों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। बढ़ते कोरोना को चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है आगे भी हालात सही नहीं रहने की भविष्यवाणी की गई है  अत: बोर्ड परीक्षाओं की तारीख बदलनी बहुत जरूरी है। मई में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाए और आगामी शिक्षा सत्र जुलाई 2021 से शुरू किया जाए।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/cbse.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP