Skip to main content

माध्यमिक शिक्षा से जुड़े प्रदेश भर के 6 से 8 तक के विद्यालय खोलने की तैयारी, DIOS से मांगी गई रिपोर्ट

माध्यमिक शिक्षा से जुड़े प्रदेश भर के 6 से 8 तक के विद्यालय खोलने की तैयारी, DIOS से मांगी गई रिपोर्ट


प्रयागराज : प्रदेशभर के कक्षा छह से लेकर आठ तक के विद्यालय भी खोलने की तैयारी है। यूपी बोर्ड सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। पत्र में कहा गया है कि इन विद्यालयों को खोलने की अपेक्षा की गई है। सभी कोरोना की स्थिति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट भेजें।


बोर्ड सचिव ने 23 नवंबर को सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से उनके जिलों में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट मांगी थी। असल में, लखनऊ जिले में एक कालेज में दो विद्यार्थी संक्रमित मिले थे, इस पर सभी जिलों से सूचना मांगी गई। कालेजों में कोरोना जांच का इंतजाम नहीं है, ऐसे में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक इस संबंध में स्पष्ट सूचना नहीं दे सके। उन्हें अब एक सप्ताह का अवसर दिया गया है।



यूपी बोर्ड की परीक्षा नीति जल्द : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2021 मार्च व अप्रैल में प्रस्तावित है। बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक को परीक्षा नीति का प्रस्ताव भेजा था। निदेशक की ओर से जल्द ही नीति जारी होने की उम्मीद है। उसके बाद केंद्र निर्धारण कार्य शुरू होगा और दिसंबर के अंत तक परीक्षा कार्यक्रम जारी हो सकता है, ताकि उसी के अनुरूप सभी छात्र-छात्रएं तैयारी तेजी से कर सकें।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/6-8-dios.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP