Skip to main content

पेंशन विहीन साथी समझेगा शिक्षक-कर्मचारियों का दर्द, इस नारे संग अटेवा शिक्षक/स्नातक चुनावों में देगा राजनैतिक दलों को चुनौती

पेंशन विहीन साथी समझेगा शिक्षक-कर्मचारियों का दर्द, इस नारे संग अटेवा शिक्षक/स्नातक चुनावों में देगा राजनैतिक दलों को चुनौती


नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार 'बन्धु' ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कुल 100 सीटों में से 16 सीटें राजनैतिक पार्टियों के लिए नहीं हैं। ये 16 सीटें केवल शिक्षकों, कर्मचारियों व स्नातकों के लिए हैं।



रविवार को कमला भवन जार्जटाउन में पेंशन, निजीकरण व बेरोजगारी मुद्दे पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद में कहा कि जब सेवारत, पेंशन विहीन युवा साथी चुनकर सदन में जाएगा तभी शिक्षकों-कर्मचारियों एवं स्नातक बेरोजगारों के दर्द को समझेगा तथा हम सब के मुद्दों को पूरी मजबूती से सदन में उठाएगा।


इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र से अटेवा के प्रत्याशी डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि नामांकन के समय ही शपथ पत्र दे चुके हैं कि जब तक सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक मैं एमएलसी के रूप में मिलने वाली पेंशन या भत्ता नहीं लूंगा।


पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. आरएस वर्मा, नीरजपति त्रिपाठी, नरसिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, उपेंद्र वर्मा, श्रवण कुशवाहा, धर्मेंद्र गोयल, नीलम त्रिपाठी, जवाहर लाल विश्वकर्मा, मुनव्वर एजाज, प्रदीप सिंह, रामसकल वर्मा, रामचंद्र यादव, केके वर्मा, सजीत यादव, अर्जुन सिंह यादव, राजीव मिश्रा, दीप नारायण यादव आदि ने संबोधित किया।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/blog-post_37.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP