Skip to main content

सीतापुर में शिक्षिका की हत्या का मामला, स्कूल में असलहा-भरोसे का कत्ल, सबक लेने का वक्त, फिर उभरा शिक्षकों का दर्द

सीतापुर की शिक्षिका की हत्या का मामला, स्कूल में असलहा-भरोसे का कत्ल, सबक लेने का वक्त, फिर उभरा शिक्षकों का दर्द



सीतापुर:क्लास रूम में असलहा.. इसका अहसास ही रूह को कंपा देता है। जिस क्लास रूम में भविष्य संवरता है, उसमें इंतकाम की आग सुलगी। हैरान करने वाली बात यह भी है कि अंदेशा होने के बावजूद हीलाहवाली हुई और शिक्षिका आराधना राय की क्लास रूम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बात इतनी ही नहीं है कि एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सवाल तो यह भी है कि एक शिक्षक कैसे क्लास रूम में असलहा लेकर पहुंच गया। 



इस घटना के बाद अब दोनों के बीच के विवाद की बातें भी सामने आ रहीं हैं। स्कूल में सबकुछ ठीकठाक तो नहीं ही था। शायद यही वजह है कि प्रधानाचार्य किरन मौर्य ने जुलाई में उच्चाधिकारियों को पत्र तक लिख दिया। इस मामले में जांच के निर्देश भी बीएसए ने दे दिए गए लेकिन, चार महीने बाद भी जांच अन्जाम तक नहीं पहुंच सकी। सच तो यह है कि दोनों के बीच की जिस 'टशन' को प्रधानाचार्य ने समय रहते पहचान लिया, खंड शिक्षा अधिकारी उसे भाप न सके। उन्होंने प्रधानाध्यापक के पत्र को हल्के में लेने की चूक कर दी। इसकी परिणिति आज सबके सामने है। 


शिक्षा के मंदिर में खौफनाक वारदात हुई। राहत तो इस बात की है कि बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे। इसके बावजूद यह घटना हर किसी के लिए सबक है। स्कूल में बच्चों की शिक्षा के साथ ही सुरक्षा के भी इंतजाम होने चाहिए।


फिर सामने आया दर्द
बच्चों के बगैर शिक्षकों को स्कूल बुलाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ शिक्षक दबे मुंह इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है? कि अगर बच्चे नहीं आ रहे तो शिक्षकों को स्कूल बुलाने का आखिर औचित्य ही क्या है?


बीईओ नहीं उठा रहे फोन
प्रधानाचार्य के पत्र पर चल रही जांच के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार पटेल से मोबाइल पर संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की। इसके कुछ देर बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

हेडमास्टर के पत्र के बाद जांच कहां तक पहुंची, यह ऑफिस पहुंचकर ही बता पाऊंगा। अगर कोई पत्र आया होगा तो मैंने उसे आगे जांच के लिए अवश्य भेजा होगा।
- अजीत कुमार, बीएसए सीतापुर


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/blog-post_41.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP